ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के कंकेर पीवी 127 अनुपपुर से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

कांकेर,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कंकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी काे पुलिस ने शनिवार काे पीवी 127 अनुपपुर पखांजूर से गिरफ्तार कर लिया। पखांजूर क्षेत्र में दो बांग्लादेशियों के अवैध रुप से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के दाैरान तहसीलदार पखांजूर की शिकायत पर दोनों बांग्लादेशियों को पुलिस […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ईरान ने इजरायल के परमाणु कार्यक्रमों से जुड़े गोपनीय दस्तावेज उजागर किए

तेहरान,  (हि.स.)। ईरान सरकार के खुफिया मामलाें के मंत्रालय ने इजरायल के परमाणु और सैन्य कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न गोपनीय दस्तावेजों काे सार्वजनिक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा ‘स्पाइडर का अड्डा’ नामक डॉक्यूमेंट्री में किया गया है। इसे 25 सितंबर की रात इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के जरिए प्रसारित किया […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवान 2,857 दुर्गा पूजा मंडपों की सुरक्षा में

सोशल मीडिया (फोटो सभार) ढाका,  (हि.स.)। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की लगभग 430 टुकड़ियां देशभर के 2,857 दुर्गा पूजा मंडपों की सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। बीजीबी ने एक बयान में कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों सहित देशभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीजीबी के 24 आधार शिविर स्थापित […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

चीन ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया फेंगयुन 3-08 उपग्रह

बीजिंग,  (हि.स.)। चीन ने समूचे विश्व के माैसम का पूर्वानुमान लगाने के लक्ष्य से “फेंगयुन-3-08″ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से फेंगयुन-3-08 मौसम विज्ञान उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया। यह प्रक्षेपण मार्च-4सी […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान, चीन, ईरान, रूस ने अफगानिस्तान में आतंकी समूहों की मौजूदगी पर चिंता जताई

न्यूयॉर्क,  (हि.स.)। पाकिस्तान, चीन, ईरान और रूस ने अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों की मौजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। चारों देशों ने संयुक्त बयान में अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे आतंकी समूहों के नामों का उल्लेख किया है। इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान रूस […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को किया ध्वस्त

रायपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। इसफैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किया गया है। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आज शनिवार को जानकारी दी कि 26 सितंबर को जिला बल […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश

वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश दिया गया है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई अफसर नहीं पहुंचता तो उसे इसका पर्याप्त और समुचित कारण बताना होगा। मंगलवार को होने वाले इस सैन्य […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

हूती ने लाल सागर में जहाज पर हमला किया, पाकिस्तान के 24 नागरिक हैं चालक दल में

सना (यमन), (हि.स.)। ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने ईरानी बंदरगाह बंदर अब्बास से यमन पहुंचे तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से लदे एक जहाज पर हमला किया है। इस जहाज में कप्तान और चालक दल के सभी 24 सदस्य फिलहाल संकट में हैं, मगर सुरक्षित हैं। यह सभी पाकिस्तान के नागरिक हैं। राजनयिक सूत्रों ने शुक्रवार […]

ब्रेकिंग न्यूज़

नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में : बीएसएफ आईजी

श्रीनगर, (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने शनिवार काे कहा कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार हैं। आईजी अशोक यादव […]

ब्रेकिंग न्यूज़

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

मणिपुर, (हि.स.)। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में 33वीं असम राइफल्स पर घात लगाकर किये गये हमले की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गत 19 सितंबर को बंदूकधारियों ने इम्फाल से बिष्णुपुर की […]