ब्रेकिंग न्यूज़

तेलंगाना के दो नक्सली अबूजमाड़ की मुठभेड़ में ढेर, 40-40 लाख का था इनाम

हैदराबाद,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अबूजमाड़ के जंगलों में एक बार फिर गोलियों की आवाज सुनाई दी। पुलिस के साथ इस मुठभेड़ में 40-40 लाख रुपये के इनामी व तेलुगु प्रदेशवासी दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने दोनों के पास हथियार बरामद किये हैं। नारायणपुर पुलिस ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर आरपीएफ, […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नाटो हवाई क्षेत्र में रूसी घुसपैठ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हंगामा

न्यूयॉर्क,  (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सोमवार को रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का मुद्दा गूंज उठा। ब्रिटेन और पोलैंड के विदेश मंत्रियों ने रूस को कड़ी चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो नाटो बल हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए सीधे जवाब […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

परमाणु हथियार संधि पर पुतिन का ट्रंप को एक वर्ष का विस्तार प्रस्ताव

मॉस्को,  (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रस्ताव दिया है कि दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली अंतिम संधि ‘न्यू स्टार्ट’ को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया जाए। यह संधि 05 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाली है। ‘न्यू स्टार्ट’ संधि […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इक्वाडोर की जेल में दंगा, 14 कैदियों की मौत, 14 घायल

क्विटो,  (हि.स.)। दक्षिणी इक्वाडोर में सोमवार को हुई जेल हिंसा में कम से कम 14 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख विलियम कैले ने बताया कि बंदरगाह शहर मचाला की जेल में आपसी गिरोह संघर्ष के चलते यह झड़प हुई। काले के अनुसार कैदियों ने जेलकर्मियों पर […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गाजा सिटी में इजराइली हमलों के बीच दो अस्पताल बंद, मौतों का आंकड़ा 65 हजार पार

गाजा सिटी,  (हि.स.)। इजराइली हमलों के चलते गाजा सिटी स्थित अल-रंतीसी बाल अस्पताल और नेत्र अस्पताल पूरी तरह से सेवाओं से बाहर हो गए हैं। अल-रंतीसी अस्पताल को हाल ही में सीधे निशाना बनाया गया था, जिससे उसकी इमारत और आवश्यक सुविधाएं जैसे एयर कंडीशनिंग यूनिट, पानी के टैंक और सोलर पैनल बुरी तरह क्षतिग्रस्त […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले देशों को मिलेगा करारा जवाबः नेतन्याहू

यरूशलम,  (हि.स.)। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कई देशों द्वारा फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता दिए जाने पर उन्हें करारा जवाब दिए जाने की प्रतिबद्धता जताई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, “आप आतंकवाद को बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं और मेरे पास आपके लिए एक और संदेश है। […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अमेरिका यदि परमाणु हथियार छाेड़ने की मांग बंद कर दे तो हम बातचीत को तैयारः किम जोंग

सियाेल,  (हि.स.)। उत्तर काेरिया के नेता किम जाेंग उन ने साफ किया है कि अगर अमेरिका उनके देश से परमाणु हथियार छाेड़ने की मांग बंद कर दे ताे वह उसके के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट में के मुताबिक उन ने कहा, “यदि अमेरिका हमसे परमाणु अप्रसार की बात नहीं करता और […]

ब्रेकिंग न्यूज़

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की

जम्मू,  (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों के पहाड़ी इलाकों में आतंकवादियों के साथ हालिया मुठभेड़ों के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने सोमवार को इन अभियानों की समीक्षा की। व्हाइट नाइट कोर ने कांजी, उधमपुर में 19-20 […]

ब्रेकिंग न्यूज़

हथियारबंद आतंकवादी देखे जाने के बाद कठुआ के द्रगाल गांव में तलाशी अभियान शुरू

कठुआ,  (हि.स.)। कठुआ ज़िले के मल्हार इलाके के गाल गांव में दो संदिग्ध हथियारबंद आतंकवादी देखे जाने के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं। […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो वर्दीधारी पुरूष नक्सली ढेर

जगदलपुर,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में साेमवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। अब तक दो नक्सलियों के शव हथियार समेत बरामद किये गये हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से शव के साथ एके 47 सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक […]