ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

नारायणपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के पास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच 8 घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानाें ने 3 महिला और एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलाें ने सर्चिंग के दाैरान तीन महिला और एक पुरुष नक्सली के शव बरामद कर लिए […]

ब्रेकिंग न्यूज़

आधुनिक युद्ध अब अंतरिक्ष व साइबरस्पेस तक फैल गए हैं : राजनाथ सिंह

इंदौर,  (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक समय में युद्ध की बढ़ती जटिलताओं और अप्रत्याशितता के पीछे प्रौद्योगिकी एवं आश्चर्य के सम्मिश्रण को मुख्य कारण बताते हुए नए नवाचारों तथा अप्रत्याशित चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मौजूदा प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करने की भी आवश्यकता जताई है, ताकि […]

ब्रेकिंग न्यूज़

थिएटर कमांड पर मतभेद के बावजूद अंतिम निर्णय राष्ट्र हित में ही होगा : सीडीएस

  नई दिल्ली, (हि.स.)। आर्मी वॉर कॉलेज में सैन्य मामलों पर सेमिनार ‘रण संवाद’ में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के भाषण में थियेटर कमांड बनाने के मुद्दे पर तीनों सेनाओं में मतभेद की झलक दिखाई दी। फिर भी उन्होंने विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि अंतिम निर्णय राष्ट्र […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गृहमंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के वीर जवानों को किया सम्मानित

  नई दिल्ली, अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उन जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक ‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम देते हुए पहलगाम हमले के आतंकियों का सफाया किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री […]

ब्रेकिंग न्यूज़

खैबर पख्तूनख्वा में सशस्त्र संघर्ष में पांच जवान, सात आतंकी और तीन नागरिकों की मौत

इस्लामाबाद (पाकिस्तान), अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न इलाकों में सप्ताहांत और सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी सशस्त्र संघर्ष में पांच सुरक्षाकर्मियों और एक दो साल के बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई। इस संघर्ष में कम से कम सात आतंकवादी भी मारे गए। डान अखबार […]

ब्रेकिंग न्यूज़

शेख हसीना समेत 47 लोगों के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में सात अधिकारियों ने दी गवाही

ढाका (बांग्लादेश),  अगस्त (हि.स.)। देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 47 लोगों के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में मंगलवार को दो विभागों के सात अधिकारियों ने गवाही दी। यह केस राजुक पुर्बाचल न्यू टाउन परियोजना के भूखंडों के आवंटन में अनियमितता से संबंधित हैं। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के पूर्वी चंपारण में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराज्यीय चार साइबर फ्राॅड गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, अगस्त (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का खुलासा किया है,जिनका पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थानाक्षेत्र के तधवानंदपुर में छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमे अखिलेश कुमार, रोहित कुमार उर्फ शिव, […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के आठ नक्सलियाें का तेलंगाना में आत्मसमर्पण

बीजापुर, अगस्त (हि.स.)। पड़ाेसी राज्य तेलंगाना में चलाये जा रहे ऑपरेशन चेयुथा के तहत भद्राद्रि कोत्तागुडेम जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला निवासी महिला सहित आठ नक्सलियाें आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना राज्य के कोत्तागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कैडर संगठन के विभिन्न स्तरों […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से तोड़े संबंध, राजदूत को निष्कासित किया, तेहरान में दूतावास बंद करने की घोषणा

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), 26 अगस्त (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ईरान से राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईरान सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय पर कम से कम दो हमले करवाए। यह हमले मेलबर्न स्थित एडास इजराइल सिनेगॉग और सिडनी स्थित लुईस कॉन्टिनेंटल किचन पर हुए थे। अल्बानीज ने कहा […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बांग्लादेश मूल के शरीफुल अमेरिकी वायु सेना में ब्रिगेडियर जनरल बने

ढाका (बांग्लादेश), अगस्त (हि.स.)। ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने आज फेसबुक पोस्ट में घोषणा की कि शरीफुल एम खान को ब्रिगेडियर जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अमेरिकी वायुसेना में यह पद हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी-अमेरिकी हैं। पोस्ट में लिखा गया है, “ब्रिगेडियर जनरल शरीफुल एम खान को बधाई। वह अमेरिकी […]