ब्रेकिंग न्यूज़

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के चीफ हाफिज सईद के घर के बगल भीषण बम विस्फोट, 3 की मौत और 20 हुए घायल -राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लाहौर में आंतकवादी हफीज सईद के घर के पास में धमाका हुआ है। इस धमाके में 17 लोगों के जख्मी होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाहौर के जौहर टाउन इलाके में धमाका हुआ है और इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 17 जख्मी बताए जा रहे हैं।
इस बम धमाके की वजह से आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए और एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
शुरुआती जानकारी में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से पता चला था कि लाहौर के जौहर टाउन इलाके में धमाका हुआ। जिसमें 4 लोगों के जख्मी होने की जानकारी है। हालांकि आंकड़ा बढ़ सकता है। जख्मियों को उपचार के लिए जिन्ना अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *