इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

BSF के डीजी पंकज सिंह ने दुश्मन की बड़ी साजिश का किया खुलासा, पंजाब और कश्मीर बार्डर पर दुश्मन द्वारा चाइनीज Drone के जरिये देश में अवैध मादक पदार्थ और हथियारों के जखीरें भेजे जा रहे, बार्डर पर बढ़ी अतिरिक्त निगरानी – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)


BSF के जवान (फाईल फोटो)

नई दिल्ली। देश की सीमा सुरक्षा बल के निदेशक ने दुश्मन की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए उन्होंने साफ किया कि चीन के बने सामान भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं और कई लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन भारत की सीमा पर चीन के बने ड्रोनों के नजर आने के बाद चिंता बढ़ गई है। दरअसल सीमा सुरक्षा बल ने कहा है कि चीन में बने छोटे ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा पर धड़ल्ले से ड्रोन सप्लाई की जा रही है। इस दौरान बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल, पंकज कुमार सिंह ने यह भी कहा कि सीमा पर पंजाब और जम्मू क्षेत्र में चीन के बने ड्रोन नारकोटिक्स की सप्लाई कर रहे हैं।

इसी कड़ी में डीजी ने यह भी कहा कि बरामदगी के दौरान 95 फीसदी ड्रोन मेड इन चाइना हैं। बीएसएफ चीफ के हवाले से यह भी साफ किया गया कि पश्चिमी भारत में पाकिस्तान से सटे सीमा के पास कम से कम इस साल 67 ड्रोन डिटेक्ट किये गए हैं,जिनकी अभी कम संख्या में ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं,जो कि ज्यादातर चीन के बने हुए हैं।

BSF डीजी पंकज कुमार सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि हमने कुछ एंटी-ड्रोन सिस्टम बॉर्डर के पास डिपलाय किये हैं,जो कि बेहतर परिणाम उपलब्ध करा रहे हैं। पंकज सिंह आगे भी बोले कि पूरी दुनिया में ऐसा कोई सिस्टम नहीं जिससे कि हम उन्हें डी-एक्टिव, इंटरसेप्ट कर सकें। हम एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी हासिल करना हमारी प्राथमिकता है।

कुल मिलाकर उन्होंने यह साफ कर दिया कि हमारी सेना सीमा पर पाकिस्तान के रास्ते ड्रोन के जरिए हथियार या अन्य सामान गिराए जाने को लेकर काफी गंभीर है,और हम इसे लेकर खुफिया ऐजेंसी और राज्य पुलिस के लगातार संपर्क में हैं,और सेना पूरी सतर्कता के साथ घटना पर पूरी नजर बनायी हुई है,ये सामान कहां गिराए जा रहे हैं ? और कौन इसे रिसीव कर रहा है ?

उल्लेखनीय हैं कि इस वर्ष पंजाब और कश्मीर बार्डर पर दुश्मन के Drone भारतीय सीमा के भीतर अवैध सामानों को गिराते देखे गए जिसके बाद भारतीय ऐजेंसियां सतर्क हो गई और गंभीरता से घटना की जांच की,जहां पर यह पाया गया कि इन Drone से अवैध मादक पदार्थ और अवैध हथियारों का जखीरा भारतीय सीमा के भीतर दुश्मन द्वारा अपने ऐजेंट को भेजा जा रहा है, जिस वजह से सीमा पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *