नई दिल्ली, 28 अप्रैल (हि.स.)। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनके कुल 63 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यह प्रतिबंध गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद लगाया गया है और इसमें प्रमुख समाचार आउटलेट और पत्रकार शामिल हैं। […]
इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर, 28 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रही है। पड़ोसी मु्ल्क की फौज शत्रुता का रुख अख्तियार कर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंखन कर रही है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, भारतीय सेना ने 27-28 […]
उड़ी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब
कुपवाड़ा, 27 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार देर रात नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा जिले के उड़ी में तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। एक रक्षा अधिकारी ने […]
आतंकी कनेक्शन को लेकर झारखंड में एटीएस ने की छापेमारी, छह हिरासत में
धनबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। धनबाद के वासेपुर का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। खुफिया सूचना मिलने के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम वासेपुर में छापेमारी कर रही है। छापेमारी में हथियार, आपत्तिजनक पुस्तकें के साथ-साथ कई गैजेट्स भी बरामद हुए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद टीम को लीड कर […]
पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के सहयोगियों के तीन और घरों को किया गया ध्वस्त
श्रीनगर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के संदिग्ध तीन सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में ध्वस्त किए गए घरों की कुल संख्या पांच हो गई। ताजा कार्रवाई में पुलवामा के अहसान शेख, […]
