छत्तीसगढ़, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार देर रात को दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। तर्रेम थाना अंतर्गत हुई इस घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों की जगरगुंडा कमेटी ने ली है। नक्सली ग्रामीणों के घरों में घुसे और उन्हें बाहर ले गए। इसके बाद धारदार हथियारों से उनकी हत्या […]
ब्रेकिंग न्यूज़
बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा
चंडीगढ़, (हि.स.)। बीएसएफ ने शनिवार की रात पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को काबू किया है। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए के पास से पाकिस्तान की करेंसी और संदिग्ध सामग्री बरामद की है। बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार 155वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। बॉर्डर आउट पोस्ट केएमएस वाला […]
मप्र के बालाघाट जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी
बालाघाट, (हि.स.)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा के पास बाघ नदी के किनारे झुलनापाठ के जंगल में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की […]
तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक की घोषणा-सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत
अंकारा (तुर्किये), (हि.स.)। तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को तुर्किये, जॉर्डन और अन्य पड़ोसी देशों ने स्वीकार कर लिया है। बैरक सीरिया में अमेरिका के विशेष दूत भी हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी […]
मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक का एक कैडर गिरफ्तार
इंफाल, (हि.स.)। मणिपुर पुलिस द्वारा बीते 24 घंटे में चलाये गये अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि नंबोल थाना क्षेत्र के तहत तिड़ीम रोड स्थित लैमाराम लामखाई से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक के एक कैडर को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान लैमाराम मामांग लेकाई, नंबोल थाना क्षेत्र […]
सीआईके आतंकवादी मामले में घाटी के चार जिलों में दस स्थानों की ले रही तलाशी
श्रीनगर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) इकाई एक आतंकवादी मामले में घाटी के चार जिलों में दस स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) द्वारा कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। आतंकवादी स्लीपर सेल और भर्ती मॉड्यूल का […]
पाकिस्तान ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्रों में की घुसपैठ, बीएसएफ ने पकड़े छह ड्रोन
चंडीगढ़, (हि.स.)। बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र अमृतसर में पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ को निष्क्रिय करते हुए छह पाकिस्तानी ड्रोन पकड़े हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च के दौरान हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ ने इस साल के दौरान यह सबसे बड़ी बरामदगी की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने शुक्रवार को […]
मणिपुर में उग्रवादी नेटवर्क ध्वस्त: दो गिरफ्तार
इंफाल, (हि.स.)। उग्रवादी जबरन वसूली गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए, मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पहली सफलता तब मिली जब थोकचोम योइहेनबा सिंह, उर्फ वांगबा/लायन, को बिष्णुपुर जिले के थिनुंगेई ममांग पाटन से गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित पीपुल्स […]
सुकमा में सुरक्षाबलाें की संयुक्त टीम ने नाबालिग सहित पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार
सुकमा, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय जगरगुण्डा, पामेड़ एरिया कमेटी नाबालिग बालक सहित 5 नक्सलियों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम काे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामाग्री बरामद भी बरामद किया गया। एसपी किरण चव्हाण ने आज शुक्रवार काे बताया कि नक्सल उन्मूलन […]
