ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क के जंगल में मुठभेड़ में जारी, एक नक्सली ढेर

बीजापुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें एक नक्सली मारा गया है और मौके से ऑटोमैटिक हथियार के बरामद हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कुछ देर में साझा […]

ब्रेकिंग न्यूज़

आतंकी फंडिंग और साजिश मामले में कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी

श्रीनगर,  (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह आतंकी फंडिंग और साजिश मामले में कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी फिलहाल जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस की मदद से एनआईए की एक टीम ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें शोपियां के रेबन, नीलदूरा और […]

ब्रेकिंग न्यूज़

गलती से बांग्लादेश की सीमा में घुसा बीएसएफ जवान, बीजीबी ने वापस सौंपा

मुर्शिदाबाद, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सीमा पार घुसपैठ रोकने के प्रयास में एक बीएसएफ जवान को कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों ने अगवा कर लिया और उसे बांग्लादेश के इलाके में ले जाकर पेड़ से बांधकर पीटा। स्थानीय लोगों ने उसे बॉर्डर […]

ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय वायु सेना विमानन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रयासरत

– बीएफटीएस में कुशल और प्रतिबद्ध पायलट तैयार, समापन समारोह 06 को प्रयागराज, (हि.स.)। एयर फोर्स स्टेशन बमरौली, प्रयागराज में स्थित भारतीय वायु सेना के बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल (बीएफटीएस) में 06 जून को समापन समारोह होगा। जिसकी अध्यक्षता कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट मेजर जनरल अभिनय राय करेंगे, जो समीक्षा अधिकारी होंगे। […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने वाला एक और यूटयूबर गिरफ्तार

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) एसएएस नगर ने पाकिस्तान की इंटर- सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक यूट्यूब इनफलूऐंसर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तानी जासूस को पैसे भेजने के आरोप में फंसे कोलकाता के व्यापारी, एनआईए कर रही है पूछताछ

कोलकाता, (हि.स.)। टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की आड़ में पाकिस्तानी जासूस को संदिग्ध तरीके से पैसे भेजने के आरोप में कोलकाता के व्यवसायी मसूद आलम से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मसूद ने जिस प्रकार जवाब दिए हैं, उनमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं है। सोमवार के […]

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

-नेपाली गाइड की मदद से भारत में कर रहा था प्रवेश -एक माह में बार्डर पर 5 विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क पूर्वी चंपारण, (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत- नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चाइनीज नागरिक को अवैध रूप से भारत […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दो बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसटीएफ टीम ने कैंप-दो छावनी से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपित आठ महीनों से कैंप क्षेत्र में निवासरत थे। दुर्ग जिले में अब तक कुल 07 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। […]

ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर: आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

श्रीनगर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को आतंकी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए सरकारी कर्मचारी सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकी हमले करने में आतंकवादियों की मदद कर रहे थे।इसलिए उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जेल में बंद तीन बर्खास्त […]

ब्रेकिंग न्यूज़

अग्निवीरों की कदमताल से गूंजा 39 जीटीसी परिसर, 197 जवानों ने ली देशसेवा की शपथ

वाराणसी,  (हि.स.)। छावनी क्षेत्र स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) परिसर में आज सुबह पौ फटते ही देशभक्ति की बयार बहने लगी, जब अग्निवीर जवानों की कदमताल ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बैच संख्या ए बी 005/24 के अंतर्गत 197 अग्निवीर जवानों ने 31 सप्ताह का कठिन और अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण […]