एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तानी बमबारी में मारे गए लोगों के एक परिजन को सरकारी नौकरी देगी जम्मू-सरकार : राज्यपाल

पुंछ,  (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुंछ में पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में हुई गोलाबारी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुनर्वास उपायों में सीमा पार से गोलीबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को कम से कम एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उपराज्यपाल ने […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

खुजदार हमले पर भारत ने पाकिस्तान के आरोप किए खारिज, जनहानि पर जताया शोक

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत ने बलूचिस्तान के खुजदार में हुए हमले में पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है। साथ ही भारत ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि पाकिस्तान का दुनिया को धोखा देने का यह प्रयास असफल होने वाला है। पाकिस्तान के […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ : डेढ़ करोड़ का इनामी केशव राव सहित 27 नक्सली ढेर, एक डीआरजी का जवान बलि‍दान

बीजापुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पोलित ब्यूरो के शीर्ष सदस्य डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू सहित अब तक 27 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई अन्य बड़े कैडर के […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

मुंबई: गढ़चिरौली में 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई,  (हि.स.)। गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पांचों नक्सली महिलाओं से पुलिस गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार बिनगुंडा में 50 से 60 नक्सलियों के एकत्र […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिरी, भागलपुर के जवान संतोष यादव शहीद

भागलपुर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बिहार में भागलपुर जिले के जवान संतोष यादव शहीद हो गए। संतोष यादव नवगछिया के इस्माइलपुर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। घटना सोमवार […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पिछले चार साल में एसएसबी ने सीमा पार करते 184 विदेशियों को गिरफ्तार किया, 27 उग्रवादी मारे गए

नई दिल्ली,  (हि.स.)। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मंगलवार को नई दिल्ली में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में एसएसबी के प्रचालनात्मक और प्रशासनिक कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में एसएसबी की उपलब्धियों और भविष्य […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में मुठभेड़, सिपाही, लांस नायक और 12 बलूच लड़ाके मारे गए

इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने सबसे अशांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में हुई मुठभेड़ों 12 बलूच लड़ाकों को मार गिराया। इस दौरान एक सिपाही और लांस नायक की भी जान चली गई। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मारे गए सिपाही और लांस नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आईएसआई समर्थित छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर में […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता

वाशिंगटन/मॉस्को/कीव,  (हि.स.)। वर्षों से युद्ध में उलझे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्घ विराम कराने के वैश्विक प्रयास कुछ हद तक कामयाब होते दिख रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कल चली दो घंटे की टेलीफोनिक बातचीत काफी हद तक सफल रही। पुतिन को ट्रंप काफी […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत से भयभीत पाकिस्तान पहुंचा चीन की शरण में

इस्लामाबाद, (हि.स.)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर से थर्राया पाकिस्तान अब अपने कथित मददगार चीन की शरण में पहुंचा है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार आज से बीजिंग की यात्रा पर हैं। द नेशन अखबार की खबर के अनुसार, डार मुल्क […]