ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय नौसेना के चार जहाजों की सिंगापुर यात्रा पूरी, समुद्री सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली,  (हि.स.)। दक्षिण पूर्व एशिया में ​तैनाती के दौरान पूर्वी बेड़े ​के जहाजों दिल्ली, शक्ति, सतपुड़ा और किल्टन ने​ सिंगापुर बंदरगाह पर अपनी यात्रा पूरी ​कर ली है।​ पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल सुशील मेनन के ​नेतृत्व ने इन जहाजों की 16 से 19 जुलाई तक परिचालन तैनाती​ की गई थी।​ […]

ब्रेकिंग न्यूज़

गोवा शिपयार्ड में निर्मित आईसीजी का स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रचेत’ लांच

नई दिल्ली, (हि.स.)। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में निर्मित दूसरा स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रचेत’ बुधवार को लांच कर दिया गया। पहला प्रदूषण नियंत्रण पोत (जीएसएल यार्ड 1267) पिछले साल 29 अगस्त को लांच किया गया था, जिसकी अब जल्द ही आपूर्ति होने वाली है। आज लांच किया गया पोत (जीएसएल यार्ड 1268) जीएसएल […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश सैन्य विमान हादसे में घायलों के इलाज के लिए भारत भेज रहा बर्न विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल

  नई दिल्ली,  (हि.स.)। बांग्लादेश में सैन्य विमान हादसे में घायलों के इलाज के लिए भारत विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सों का दल ढाका भेज रहा है। बांग्लादेश की वायुसेना का चीन निर्मित एक ट्रेनर फाइटर जेट 21 जुलाई को ढाका के माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बांदीपोरा में हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 3 सहयोगी गिरफ्तार

  बांदीपोरा, जुलाई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के चिट्टी-बांदी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान संयुक्त बलों ने हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

ब्रेकिंग न्यूज़

सात उग्रवादी गिरफ्तार, मणिपुर में बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

  इंफाल, (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए समन्वित तलाशी अभियानों में सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में हथियार व संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। ये उग्रवादी दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-म्यांमार […]

ब्रेकिंग न्यूज़

किश्तवाड़ के घने जंगल में छिपे आतंकवादियों की तलाशी में अभियान फिर से शुरू

किश्तवाड़,  (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगल में छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान रविवार दोपहर दच्छन और नागसेनी के बीच चेरजी इलाके के खानकू जंगल में […]

ब्रेकिंग न्यूज़

जीआरएसई ने भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अजय’ का जलावतरण किया

कोलकाता, (हि.स.)। समुद्र में भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकतों में इजाफा कर रही है। इसी बीच कोलकाता स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने सोमवार को भारतीय नौसेना के लिए तैयार की गई आठ पनडुब्बी रोधी जलपोतों की श्रृंखला का अंतिम पोत ‘अजय’ सफलतापूर्वक जलावतरण किया। यह कार्यक्रम जीआरएसई […]

ब्रेकिंग न्यूज़

गाजा में मदद के लिए जुटे 85 फिलीस्तीनियों की मौत, इजराइल ने व्यापक निकासी आदेश जारी किए

दीर अल-बलाह, (हि.स.)। गाजा में मानवीय सहायता की तलाश कर रहे कम से कम 85 फिलीस्तीनियों की रविवार को गोलीबारी में मौत हो गई, जो पिछले 21 महीनों में सहायता पाने वालों के लिए सबसे घातक दिन रहा। गाजा की स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इस घटना के बीच इजराइल की सेना ने […]

ब्रेकिंग न्यूज़

खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान में 17 आतंकी मारे गए, आठ गिरफ्तार

इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में 17 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान आठ दहशतगर्दों को दबोच लिया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और खुफिया सूत्रों ने दी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, आईएसपीआर ने रविवार देरशाम बताया कि 16 से 20 जुलाई तक […]

ब्रेकिंग न्यूज़

म्यांमार प्रशिक्षित प्रीपाक उग्रवादी इम्फाल पूर्व से गिरफ्तार

इंफाल,  (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी पर इंफाल पूर्व से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक के एक म्यांमार प्रशिक्षित उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने आज दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया कोन्था अहलुप माखा लेईकाई निवासी कोंजेंगबाम तोम्बा सिंह उर्फ लिंगम (38) पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रीपाक) में स्वयंभू […]