सुकमा, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को 39 लाख के इनामी एक महिला सहित 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षाबलों के कैम्प स्थापित होने दबाव के फलस्वरूप […]
ब्रेकिंग न्यूज़
मिजाेरम के तीन लोग मणिपुर के उग्रवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में चार्जशीटेड
गुवाहाटी, (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में उग्रवादी संगठनों को अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने के मामले में मिजाेरम के तीन लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपितों की पहचान वनलालदैलोवा, लालमुआनपुइया और लालरिनचुंगा उर्फ अल्बर्ट के रूप में हुई […]
उल्फा पर फिर लगी पांच साल की पाबंदी, म्यांमार बेस, 200 कैडर और हिंसक गतिविधियों का हवाला
गुवाहाटी, (हि.स.)। केंद्र सरकार ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) को एक बार फिर प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया है। न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में कहा है कि इस संगठन के अभी भी 200 से 250 सशस्त्र कैडर म्यांमार में सक्रिय हैं और यह संगठन भारत-विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। गौहाटी हाई कोर्ट के […]
कठुआ में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुरू
जम्मू, (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान आज सुबह से ही बनी इलाके के लोवांग और सरथल के ऊपरी इलाकों में चल रहा […]
मानकाचर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, बीएसएफ ने की हवाई फायरिंग
मानकाचर (असम), (हि.स.)। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार की सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब असम के ठाकुरनबाड़ी क्षेत्र में बीएसएफ ने 14 बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी के दौरान हवाई फायरिंग की। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जब अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके 14 बांग्लादेशियों को वापस भेजने की […]
झारखंड के पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद
पलामू, (हि.स.)। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया […]
