ब्रेकिंग न्यूज़

रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

रांची,  (हि.स.)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। […]

ब्रेकिंग न्यूज़

रूस पर निर्भर हंगरी ने शेल से 10 साल का गैस समझौता किया

बुडापेस्ट, (हि.स.)। रूस से ऊर्जा आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हंगरी ने ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी शेल के साथ 10 साल का नया गैस आपूर्ति समझौता किया है। हालांकि हंगरी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कदम रूस से दूरी बनाने या रूसी गैस पर निर्भरता कम करने के लिए नहीं है। हंगरी के […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में टीटीपी के आठ आतंकी मारे गए

इस्लामाबाद,  (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले की दत्ता खेल तहसील में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कुछ कमांडरों समेत आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा सूत्रों का दावा है कि दो दर्जन से ज्यादा आतंकवादी अभी भी इलाके में छुपे हुए हैं […]

ब्रेकिंग न्यूज़

लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में भीषण हिमस्खलन, तीन सैनिकों का बलिदान

लद्दाख, (हि.स.)। सियाचिन ग्लेशियर में मंगलवार को हिमस्खलन ने सेना की एक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट के तीन जवान बलिदान हो गए, जिनमें से दो अग्निवीर थे। यह जवान करीब पांच घंटे तक बर्फ के नीचे दबे रहे, जिसके बाद बचाव दल मौके पर […]

ब्रेकिंग न्यूज़

कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त, दो सैनिकों का बलिदान

कुलगाम, (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के गुड्डार वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो दिनों से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को समाप्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। बलिदान हुए सैनिकों की पहचान सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के […]

ब्रेकिंग न्यूज़

कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, रातभर हुई गोलीबारी

कुलगाम,  (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है।रातभर हुई गोलीबारी में थोड़ी देर की शांति के बाद आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आज सुबह फिर शुरू हो गया। सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। माना जा रहा है कि […]

ब्रेकिंग न्यूज़

सिक्किम में पहली बार थल सेना व नौसेना ने किया स्कूबा और कॉम्बैट डाइविंग का युद्धाभ्यास

कोलकाता, (हि.स.)। भारतीय सेना के पैरा (विशेष बल) और भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो (मार्कोस) ने पहली बार ऊंचाई वाले स्थान पर लड़ाकू गोताखोरी प्रशिक्षण का आयोजन किया। सिक्किम में यह प्रशिक्षण 17000 फीट की ऊंचाई पर 30 अगस्त से 5 सितंबर तक एक संयुक्त स्कूबा और लड़ाकू गोताखोरी अभ्यास आयोजित किया गया था। सेना […]

ब्रेकिंग न्यूज़

(अपडेट) कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जेसीओ समेत तीन सैन्यकर्मी घायल

कुलगाम (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के गुड्डार इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुड्डार इलाके में पुलिस, सेना […]

ब्रेकिंग न्यूज़

एनआईए का जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में छापा

जम्मू,  (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर छापा मारा है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी एक आतंकी साजिश मामले की जांच के सिलसिले में इन स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में एजेंसी की […]

ब्रेकिंग न्यूज़

कुलगाम मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक सैन्य अधिकारी घायल

श्रीनगर,  (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुद्दर वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जबकि एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया । सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस से मिली एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर गुद्दर जंगल में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू […]