ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन और ड्रोन जब्त किया

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (हि.स.)। बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक अभियान चलाकर हेरोइन की खेप और एक ड्रोन जब्त किया है। बीएसएफ के अनुसार सोमवार रात गुरदासपुर के रत्तर चत्तर गांव के पास एक फसल कटे हुए खेत से रोशनी वाली छड़ियों के साथ पीले चिपकने वाले टेप में लिपटे एक बड़े पैकेट को बरामद […]

ब्रेकिंग न्यूज़

दक्षिणी ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई

तेहरान, 28 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास के शाहिद राजाई बंदरगाह पर 26 अप्रैल को एक ईंधन टैंकर पर हुए शक्तिशाली विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई। संकट प्रबंधन विभाग के महानिदेशक मेहरदाद हसनजादेह ने इसकी पुष्टि की। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (इरना) ने मेहरदाद हसनजादेह के आज जारी […]

ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

हरिद्वार, 25 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां आज गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। लेफ्टिनेंट दिवंगत विनय नरवाल के परिजन शुक्रवार को उनकी अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ लेफ्टिनेंट दिवंगत विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमावर्ती गांवों में चलाया सर्च आपरेशन

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीएसएफ भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाबंदी करके सर्च आपरेशन चलाया है। साथ ही अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है। पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, […]

ब्रेकिंग न्यूज़

बांदीपुरा मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल

बांदीपुरा, 25 अप्रैल (हि.स.)। बांदीपुरा जिले में आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपुरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। छुपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी […]

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के जंगल में मुठभेड़ शुरू

बांदीपुरा, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपुरा के जंगल में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पुलवामा हमले के आतंकियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित

श्रीनगर, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच बुधवार को जारी किये और आज इन पर 20-20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। पहला स्केच अनंतनाग के रहने वाले आदिल हुसैन थोकर […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा महाराष्ट्र का डोंबिवली

मुंबई, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को सुबह से ही आम नागरिकों ने स्वत: स्फूर्त डोंबिवली बंद रखा है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए तीन लोगों के शवों का अंतिम संस्कार बुधवार को देर रात शोकाकुल माहौल में किया गया। इससे पूरा डोंबिवली शोक […]

ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की सभा में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत से पहले पहलगाम के आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रंद्धाजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी बात प्रारंभ करने से पहले मैं […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पहलगाम हमले के एक दिन बाद कुलगाम गांव में मुठभेड़ शुरू

कुलगाम, 23 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तंगमर्ग की घेराबंदी की। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान पर […]