एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भगोड़े राष्ट्रपति के भाई ने तालिबान से मिलाया हाथ,अफगानियों को लगा दोहरा झटका – श्रीराम पांडेय (सब एडिटर)

काबुल
अरबों रुपये लेकर अफगानिस्‍तान से फरार हुए पूर्व राष्‍ट्रपति अशरफ गनी को बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अशरफ गनी के भाई हश्‍मत गनी अहमदजई तालिबान के साथ मिल गए हैं और आतंकियों की मदद करने का वादा किया है। इस दौरान तालिबान के नेता खलील उर रहमान और इस्‍लामिक विद्वान मुफ्ती महमूद जाकिर मौजूद थे। अशरफ गनी इन दिनों परिवार के साथ संयुक्‍त अरब अमीरात में जीवन बिता रहे हैं।

हश्‍मत गनी के तालिबान के साथ मिलने से अशरफ गनी के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है। इससे पहले ही अशरफ गनी 12 अरब 57 करोड़ रुपए लेकर फरार होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। हालांकि खुद अशरफ गनी ने इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि वे अपने जूते तक नहीं पहन पाए थे और उन्‍हें अफगानिस्‍तान से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अशरफ गनी ने बुधवार को एक वीडियो मैसेज जारी करके कहा था कि काबुल को तालिबान ने घेर लिया था और वह रक्‍तपात को रोकने के लिए देश छोड़कर गए।

सालों से न्यूयॉर्क में रह रहीं मरियम
इस बीच अशरफ गनी की बेटी की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह इस शोर-शराबे से दूर न्यूयॉर्क में बेफिक्र होकर टहल रही हैं। 42 साल की मरियन गनी को गुरुवार को एक दोस्त के साथ देखा गया था। अशरफ गनी ने दुबई में ‘मानवीय आधार’ पर शरण ली हुई है। खबरों के मुताबिक वह हेलीकॉप्टर से 169 मिलियन डॉलर यानी करीब 12 अरब 57 करोड़ रुपए से भी ज्यादा लेकर काबुल से फरार हुए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मरियम गनी सालों से न्यूयॉर्क में रह रही हैं। ब्रुकलिन के क्लिंटन हिल के पास वह एक आलीशान घर में रहती हैं। कहा जाता है कि मरियम विजुअल आर्टिस्ट और फिल्ममेकर मरियम का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में ही हुआ है।

मरियम का फ्रिज मोटिवेशनल कोट्स से सजा हुआ था। उनकी किचन की अलमारी में हरे टमाटर लाइन से रखे हुए थे जिन्हें उन्होंने खुद चुना था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मरियम ने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वह तालिबान से प्रभावित अफगान नागरिकों के पक्ष में वकालत करने के लिए अमेरिकियों को प्रोत्साहित कर रही हैं। वह अफगानिस्तान में अपने परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के लिए गुस्से, दुख और डर में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *