ब्रेकिंग न्यूज़

बलूचिस्तान में भीषण बम विस्फोट 4 मरे 14 हुए घायल – श्रीराम पांडेय (सब एडिटर)

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को सुरक्षा बलों के कार्यालयों के बाहर सड़क के किनारे एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
चमन कस्बे में लेवीस मुख्यालय के बाहर हुए इस हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। चमन के सहायक पुलिस आयुक्त जकउल्लाह दुर्रानी ने कहा कि कम से काम चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। विस्फोटक को मोटरसाइकिल में लगाया गया था और इसका निशाना लेवीस मुख्यालय के बाहर मोबाइल (चल) पुलिस स्टेशन को निशाना बनाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *