ब्रेकिंग न्यूज़

म्यांमार में कलय नगर वासियों को आर्मी रूल का विरोध करना भारी पड़ा, सेना ने 7 लोगों को मार डाला -रविशंकर मिश्र (एडिटर इन आपरेशन)

सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी म्यांमार में एक नगर ‘कलय’ पर बुधवार को हमला कर दिया। हमले में कम से कम सात नागरिकों की मौत और कई के घायल होने की खबरें हैं। यहां कुछ निवासियों ने सैन्य तख्तापलट का विरोध करने के लिए घरों में बनी राइफलों का प्रयोग किया था। इनका इस्तेमाल शिकार में किया जाता है।
समाचार वेबसाइट ‘खोनमथंग बर्मीज’ ने कहा कि यह हमला सुबह से पहले किया गया। घटनास्थल के वीडियो में राइफल की गोलियों, उच्च क्षमता वाले हथियारों की आवाजें और हथगोलों के धमाके सुने जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर कहा गया कि हमले में रॉकेट से दागे जाने वाले हथगोलों का इस्तेमाल भी किया गया, लेकिन इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कलय में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। नगर की आधी से अधिक आबादी चिन नस्ली समुदाय से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *