काबुल। इस्लामिक स्टेट (IS) ने मंगलवार शाम को पूर्वी अफगानिस्तान में तीन महिला मीडिया वर्करों पर किए हमले की जिम्मेवारी ली। इंटेलीजेंस एजेंसी SITE के अनुसार, अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी समूह ने कहा कि इसके लड़ाकों ने जलालाबाद के टेलीविजन स्टेशन की तीन महिला कर्मचारियों पर हमला किया था। एनिकास टीवी (Enikas TV) के लिए काम करने वाली इन तीनों महिलाओं की उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। ये सभी अपने काम से लौट रहीं थीं।
मंगलवार को महिला मीडियाकर्मियों पर हुए हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों महिलाएं एक स्थानीय रेडियो और टीवी स्टेशन के लिए काम करती थीं। ये महिलाएं भारत और तुर्की के लोकप्रिय नाटकों को अफगानिस्तान की स्थानीय भाषा डारी और पश्तु में डब करती थीं। वहीं दो अन्य महिला पत्रकार शहनाज और सदिया काम के बाद घर लौट रही थीं, तब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं। इन घटनाओं की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान दुनिया में पत्रकारों के लिए एक खतरनाक मुल्क माना जाता है। इन तीन हत्याओं के साथ ही अफगानिस्तान में पिछले छह महीने में 15 मीडियाकर्मियों की हत्या है चुकी है।