ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हरियाणा के धर्मगुरु को हिरासत में लिया

श्रीनगर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय से संचालित सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक धर्मगुरु को हिरासत में लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मौलवी इश्तियाक जिसे श्रीनगर लाया गया है, फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में एक किराए के मकान में रह रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उसके घर से पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया था।

वह इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाने वाला नौवां व्यक्ति होगा। पुलिस ने 10 नवंबर को हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपने समकक्षों के साथ मिलकर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अंसार गजवत-उल-हिंद के सफेदपोश आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अंतरराज्यीय छापेमारी की थी।

विस्फोटक सामग्री डॉ. मुजम्मिल गनई उर्फ मुसैब और डॉ. उमर नबी द्वारा अपने किराए के आवास पर रखी गई थी। डॉ. नबी ही वह व्यक्ति था जो विस्फोटकों से लदी कार चला रहा था जिसने सोमवार शाम को लाल किले के बाहर विस्फोट किया था और जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *