चेन्नई,(हि. स.)। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को वर्ष 2025 का अपना पांचवां युद्धपोत सौंपकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए तैयार उथले जलयान ‘अंजदीप’ को सोमवार को चेन्नई बंदरगाह पर औपचारिक रूप से नौसेना के हवाले किया गया। यह इस श्रेणी के आठ पोतों में तीसरा जलयान है, जिनका निर्माण जीआरएसई कर रहा है।
‘अंजदीप’ जीआरएसई द्वारा निर्मित 115वां युद्धपोत और भारतीय नौसेना को सौंपा गया 77वां युद्धपोत है। इसे पूर्वी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (तकनीकी) रियर एडमिरल गौतम मारवाहा, विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित ने स्वीकार किया।
इससे पहले वर्ष 2025 में जीआरएसई ने उन्नत निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट ‘हिमगिरि’, दो पनडुब्बी रोधी उथले जलयान ‘अर्नाला’ और ‘अंद्रोथ’, तथा विशाल सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’ नौसेना को सौंपे थे, जिन्हें बाद में सेवा में शामिल कर लिया गया। ‘अंजदीप’ आत्मनिर्भर भारत अभियान का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें जीआरएसई द्वारा निर्मित स्वदेशी 30 मिलीमीटर नौसैनिक सतह तोप लगाई गई है तथा लगभग 88 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। यह युद्धपोत तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी निगरानी, खोज और आक्रमण अभियानों में सक्षम है। इसमें युद्ध प्रबंधन प्रणाली लगी है और यह हल्के टॉरपीडो व पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस है। इस श्रेणी के पोतों में सात अधिकारियों सहित कुल 57 कर्मियों के रहने की व्यवस्था है। सिर्फ 2.7 मीटर जलमग्नता और जल-जेट प्रणोदन प्रणाली के कारण ‘अंजदीप’ उथले समुद्री क्षेत्रों में अत्यंत फुर्ती और कुशलता से संचालन कर सकता है। वर्तमान में जीआरएसई कई अन्य युद्धपोतों और पोत निर्माण परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है, जिससे देश की समुद्री सुरक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
फिदाइन हमले में मारे गए तालिबानी गवर्नर मोहम्मद दाऊद, फोटो साभार -(सोशल मीडिया) काबुल। अफगानिस्तान में जारी आत्मघाती हमलों के बीच अब देश के बाख प्रांत में गुरुवार को तालिबानी गवर्नर मोहम्मद दाउद मुज्जमिल के दफ्तर पर फिदायीन हमला किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। जहां इस दौरान इस हमले में मुज्जमिल की मौत […]
लखनऊ, (हि.स.)। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गये रामपुर जिले के रहने वाले शहजाद को यूपी एसटीएस ने लखनऊ की स्पेश्ल काेर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आराेपित काे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एटीएस के मुताबिक शहजाद आईएसआई के […]
एक ड्रिल आॅपरेशन के दौरान ब्रिटिश सैनिक,फाईल फोटो, साभार -(ब्रिटेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के ट्वीटर से) कीव/लंदन। रूस के साथ जारी भीषण जंग के बीच यूक्रेन के साथ पहले से ही खड़े ब्रिटेन ने एक बार फिर नाटों देशों से यूक्रेन की और भी सैन्य मदद की अपील की है। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि […]