ब्रेकिंग न्यूज़

एंटीलिया केस में वझे की रिमांड अवधि बढ़ाने को लेकर NIA हुई सक्रिय -हनुमान यादव (क्राइम-रिपोर्टर मुंबई)

मुंबई: मुकेश अंबानी बम धमकी केस में आरोपी पुलिस अधिकारी सचिन वझे की आज रिमांड खत्म हो रही है. मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) आज फिर से रिमांड बढ़ाने के लिए वझे को कोर्ट में पेश करेगी. सचिन वाझे का नाम मामले से बुरी तरह लिपटता जा रहा है. मामले में अभी तक कई पहलुओं में वझे का नाम शामिल बताया जा रहा है.

सचिन वझे का नाम और आरोपों की लंबी लिस्ट
NIA इस दौरान वझे से जुड़े हर लिंक की जांच कर रही है. वझे का नाम भी हर मामले के हर पहलु में सामने आ रहा है. मुंबई ATS के सूत्रों ने बताया है कि मनसुख हीरने की हत्या वाले वक्त वझे वहीं मौजूद थे. वझे और हीरेन की एक साथ लोकेशन भी मिली है. इसके अलावा वझे को हीरेन की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी विनायक शिंदे के साथ भी ऑडी कार में देखा गया था. NIA के सूत्रों का यह भी दावा है कि अंबानी के घर के सामने जिलेटिन भरी जो एसयूवी गाड़ी मिली थी, उसे वझे ने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर वहां छोड़ी थी, इतना ही नहीं उन्होंने ही जिलेटिन छड़ें भी खरीदी थीं.
एनआईए की गिरफ्त में आने से पहले वाजे पर कंप्यूटर की हाई डिस्क हटाने, मोबाइल को फेंकने और मामले से जुड़े अन्य सबूत और साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं. मीठी नदी से डाइवरों की मदद से राउटर, कंप्यूटर कार्टेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य कुछ दिनों पहले इकट्ठा किए गए हैं.
इसके अलावा, अब मामले में एक मिस्ट्री वुमन का लिंक भी निकलकर आया है. इस महिला को एक बड़े पांच सितारा होटल में सचिन वाजे के साथ देखा गया था. NIA ने गुरुवार को मीरा रोड के लक्ष्मी पार्क परिसर में सेवन इलेवन इमारत के एक मकान में तलाशी ली थी और माना जा रहा है कि यह तलाशी इसी महिला को लेकर हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *