एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

एंटीलिया केस : NIA जल्दी ही और भी चौंकाने वाले वर्क आउट करने वाली है -बृजेश उपाध्याय (ब्यूरो-चीफ, मुंबई)

मुंबई: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर के पास कार में मिले विस्फोटक मामले की जांच लगातार उलझती जा रही है. मामले में जो बड़ा नाम फंसा है, वो पुलिस अधिकारी सचिन वाजे हैं. मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली थी. एजेंसी ने एक मर्सिडीज़ कार जब्त की थी, जिसमें केस से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. और अब एजेंसी ने इस कार से सचिन वाजे का संबंध भी साफ कर दिया है.
NIA ने बताया है कि यह मर्सिडीज कार सचिन वाजे ही चलाते थे. काली मर्सिडीज कार मुम्बई पुलिस मुख्यालय में भी आती थी.
पता चला है कि कार धुले के भावसार नामक शख्स की है जिसने फरवरी महीने में ही एक पोर्टल को कार बेच दिया था. फिर अब सवाल है फिर वो कार वाजे तक कैसे पहुंची?
बता दें कि NIA ने मंगलवार को एक मर्सिडीज कार जब्त की थी, जिसमें से केस से जुड़े बहुत कुछ सामान मिले हैं. NIA को कार में से एक चेक शर्ट मिला है. खास बात है कि PPE किट में भी जो शख्स दिख रहा है उसने भी चेक शर्ट पहना था. इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा कैश और स्कोर्पियो कार का नम्बर प्लेट भी मिला है. एक नोट काउंटिंग मशीन भी मिली है. इसके अलावा कार से प्लास्टिक की एक बोतल में मिट्टी का तेल भी मिला है. शक है कि उसका इस्तेमाल PPE किट जलाने के लिए किया गया होगा.
NIA सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन जो इनोवा कार दिखाई दी थी, वो खुद वाजे ही चला रहे थे जबकि स्कोर्पियो कार दूसरा एक पुलिस वाला. उसकी पहचान होने के बाद भी अभी उसे गिरफ्तार नही किया गया है. NIA का कहना है जो जब जरूरी होगा वो किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *