एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अब पोलैंड पर भी रूस ने किया ड्रोन अटैक, नाटों में मचा हड़कंप, शुरू हो सकती नाटों बनाम रूस की आमने-सामने की जंग


फोटो साभार -(सोशल मीडिया)

कीव। रूस-यूक्रेन जंग की आंच अब नाटों तक पूरी तरह से पहुंचती हुई दिख रही है, रिपोर्ट है कि रूस की तरफ से नाटों सदस्य देश पोलैंड पर कई ड्रोन अटैक किये जा रहे हैं, ज़हां पोलैंड बार्डर पर पहले से ही एक्टिव एअर डिफेंस सिस्टम द्वारा इन रूसी ड्रोनस को मार गिराया गया है, वहीं इस हमलें में किसी नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी ने भी दावा किया है कि रूस जानबूझकर तथा विशेष रणनीति के तहत हीं पोलैंड पर इस ड्रोन अटैक को अंजाम दे रहा है,जेलेंसकी ने यह भी कहा है कि इस ड्रोन अटैक से संबंधित डाटा को यूक्रेन पोलैंड के साथ साझा करने के साथ-साथ अन्य जरूरी मदद करने के लिए भी तैयार हैं। बता दे कि रूस-यूक्रेन की जंग में अब इस हमले के बाद से नाटों बनाम रूस के बीच आमने-सामने की भी जंग छिड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *