ब्रेकिंग न्यूज़

आतंकवाद से जुड़े एक मामले में महाराष्ट्र एटीएस का छापा, आठ हिरासत में

मुंबई, (हि.स.)। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता ने सोमवार को ठाणे जिले के भिवंडी शहर में स्थित बोरीवली गांव के साथ पडघा में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में छापेमारी की है। फिलहाल यहां छापेमारी जारी है और बताया जा रहा है कि करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की अधिकृत […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे हार्डकोर सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में साेमवार काे पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष पीएलजीए बटालियन के दाे हार्डकोर नक्सली सहित अन्य डिवीजनों में सक्रिय कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन द्वारा कुल 25 लाख का इनाम घोषित है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला और एक पुरूष पर 08-08 […]

ब्रेकिंग न्यूज़

म्यांमार बॉर्डर के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

इंफाल, (हि.स.): मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मणिपुर पुलिस ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तेंगनौपाल जिले में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, छह बुलेटप्रूफ प्लेट (दो लोहे की और चार फाइबर की) और […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े : मोदी

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में […]

ब्रेकिंग न्यूज़

कोलकाता से आईएसआई एजेंट को भेजे गए पैसे, टेरर फंडिंग में मोमिनपुर की दुकान की भूमिका को लेकर एनआईए की पड़ताल

कोलकाता,  (हि.स.) । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले पकड़े गए संदिग्ध आईएसआई एजेंट मतिराम जाट को मोमिनपुर की एक दुकान से 22 हजार रुपये भेजे गए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी को शक है कि यह मामला टेरर फंडिंग से […]

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को मिलेगा करारा जवाबः अमित शाह

कोलकाता,  (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो भी भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि भारतीय […]

ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतसर में बीकेआई आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश

चंडीगढ़,  (हि.स.)। अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के संचालक जीवन फौजी के दो साथियों को गिरफ्तार करके आतंकवादी और जबरन वसूली माड्यूल का पर्दाफाश किया है। डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के वैरोवाल के […]

ब्रेकिंग न्यूज़

असम: सेना छावनी से वेल्डिंग कर्मचारी संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस के तौर पर गिरफ्तार

जोरहाट (असम), (हि.स.)। भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार काे जोरहाट के लिचुबारी स्थित भारतीय सेना की 41वीं सब एरिया छावनी से एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान समसुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग कर्मचारी है और कई वर्षों से सेना की 41वीं सब एरिया छावनी में काम कर […]

ब्रेकिंग न्यूज़

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में रविवार को एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभाला। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 16 दिसंबर, 1989 को वायु सेना में लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले में 10 शक्तिशाली आईईडी बरामद

नारायणपुर/रायपुर, (हि.स.)। नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्र के कुतुल कैंप से सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गुरमका और खोड़पार के जंगल रास्ते से शनिवार दोपहर को 10 शक्तिशाली आईईडी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि बरामद आईईडी का वजन 5-5 किलो […]