बांदीपुरा, 25 अप्रैल (हि.स.)। बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। आतंकवादियों की मौजूदगी के […]
अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से बात की, सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने को कहा
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बात की है। सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान […]
सेना प्रमुख ने उपराज्यपाल से आतंकवाद का बुनियादी ढांचा कुचलने पर की चर्चा
श्रीनगर, 25 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य अधिकारियों से साथ बैठक करके सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। उपराज्यपाल ने सेना प्रमुख से पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने […]
संयुक्त राष्ट्र का भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह
न्यूयॉर्क, 25 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से इस दौरान अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है। द गार्जियन अखबार के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस के प्रवक्ता […]
वर्जीनिया में एयरशो से पहले विमान क्रैश, पायलट रॉब हॉलैंड की मौत
हैम्पटन, 25 अप्रैल (हि.स.)। वर्जीनिया के लैंगली एयर फ़ोर्स बेस पर गुरुवार को विमान क्रैश होने से एयरोबैटिक पायलट रॉब हॉलैंड की मौत हो गई। वह इस सप्ताहांत एयरशो में हिस्सा लेने वाले थे। रॉब हॉलैंड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई है। एबीसी न्यूज के अनुसार, इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट में […]
पाकिस्तान के कब्जे में बीएसएफ जवान, बंगाल में घर पर कोहराम; मां की गुहार- ‘बेटा सही सलामत घर लौट आए’
कोलकाता, 25 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा के रहने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साउ को पाकिस्तान सेना ने हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को […]
बांदीपुरा मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल
बांदीपुरा, 25 अप्रैल (हि.स.)। बांदीपुरा जिले में आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपुरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। छुपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी […]
