एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में एक जनसभा के दौरान कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी […]

Uncategorized

अटारी-बाघा बॉर्डर से भारत ने वापस लौटाए पाकिस्तानी नागरिक

चंडीगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध लिए गए फैसलों का असर गुरुवार को अटारी बाघा बॉर्डर पर देखने को मिला। पाकिस्तान की तरफ से वीजा लेकर भारत में भ्रमण के लिए आने वाले किसी भी नागरिक को भारत में प्रवेश नहीं दिया […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नौसेना ने युद्धपोत सूरत से अरब सागर में दागी मिसाइल, सीधे लक्ष्य पर लगा निशाना

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने गुरुवार सुबह युद्धपोत आईएनएस सूरत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) सफलतापूर्वक दागी। इससे जहाज रोधी मिसाइलों को संलग्न करने की क्षमता प्रमाणित हुई है। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में किया गया। मिसाइल ने […]

Uncategorized

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इनामी नक्सली दंपति का आत्मसमर्पण, सात लाख का है इनाम

कवर्धा/रायपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। सशस्त्र बलों की आक्रामक नीति का नक्सल प्रभावित जिलों में प्रभाव दिखना शुरू हो गया है।नक्सली बैकफुट पर हैं और नक्सल प्रभावित विभिन्न जिलों में नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में इनामी नक्सली रमेश उर्फ आटम गुड्डू और उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम ने कबीरधाम पुलिस (कवर्धा) […]

ब्रेकिंग न्यूज़

पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा महाराष्ट्र का डोंबिवली

मुंबई, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को सुबह से ही आम नागरिकों ने स्वत: स्फूर्त डोंबिवली बंद रखा है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए तीन लोगों के शवों का अंतिम संस्कार बुधवार को देर रात शोकाकुल माहौल में किया गया। इससे पूरा डोंबिवली शोक […]

ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की सभा में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत से पहले पहलगाम के आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रंद्धाजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी बात प्रारंभ करने से पहले मैं […]

स्पेशल रिपोर्ट

पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान […]

स्पेशल रिपोर्ट

पाकिस्तान में गरीबी बढ़ेगी, 10 मिलियन लोगों को करना पड़ेगा गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना, विश्व बैंक ने किया आगाह

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.) विश्व बैंक ने आगाह किया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान के लगभग 10 मिलियन लोगों को गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गरीबी के स्तर में वृद्धि की उम्मीद है। यह चेतावनी बुधवार को तब आई जब बैंक ने पाकिस्तान के आर्थिक विकास […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पहलगाम हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक उपायों की घोषणा से इस्लामाबाद चिंता में, एनएससी की बैठक बुलाई

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान की संघीय सरकार हिल गई है। इनमें सबसे प्रमुख है 1960 से दोनों देशों के बीच जारी सिंधु जल संधि का निलंबन। नई दिल्ली की घोषणा के […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत के सिंधु जल संधि स्थगित करने से पाकिस्तान भड़का, पहलगाम आतंकी हमले को झूठा अभियान ठहराया

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के दंडात्मक कूटनीतिक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान भड़क गया है। वह भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले से सबसे ज्यादा आगबबूला है। इस संबंध में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ […]