एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जापोरिज्झिया पर रूसी हमले में 26 लोग घायल, एक बच्चा भी शामिल

जापोरिज्झिया, (हि.स.)। यूक्रेन के जापोरिज्झिया क्षेत्र में रूसी सेना के हमले में कम से कम 26 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेदोरोव के अनुसार, रूसी सेना द्वारा दागे गए ग्लाइड बमों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे कई अपार्टमेंट इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 37 लाख रुपये के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सक्रिय 11 नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने इसे माओवादी विचारधारा के अंत का संकेत बताया है। बस्तर आईजी ने कहा कि लोग अब शांति और गरिमा का जीवन चुन रहे हैं और प्रशासन उनके पुनर्वास के लिए […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अब पाकिस्तान और चीन की पनडुब्बियों को समुद्र में ही नष्ट करेगा ‘रोमियो’ हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली,  (हि.स.)। अब पाकिस्तान और चीन की पनडुब्बियों को खोज कर समुद्र में ही मारना भारत के लिए आसान हो गया है, क्योंकि नौसेना ने बुधवार को गोवा के आईएनएस हंसा में एमएच-60आर ‘रोमियो’ हेलीकॉप्टर की दूसरी स्क्वाड्रन शुरू कर दी है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की मौजूदगी में आईएनएएस 335 की […]

ब्रेकिंग न्यूज़

रूस-यूक्रेन युद्ध में बीकानेर के अजय गोदारा की माैत, तीन महीने बाद शव लाया गया

बीकानेर,  (हि.स.)। रूस-यूक्रेन युद्ध में बीकानेर के अर्जुनसर निवासी अजय गोदारा की मौत हो गई है। लगभग तीन महीने पहले 22 सितम्बर को अपने घर वालों से अंतिम बार बात करने वाले अजय का शव बुधवार को सुबह दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। उसका शव लेकर परिजन बीकानेर पहुंच गए हैं। अजय के साथ ही उत्तराखंड […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

हुगली, (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार कर भारतीय जलसीमा में घुसकर मछली पकड़ रहे बांग्लादेश के दो ट्रॉलरों को भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ लिया है। दोनों ट्रॉलरों में सवार 35 बांग्लादेशी मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। तटरक्षक बल ने बुधवार शाम गिरफ्तार मछुआरों को फ्रेजरगंज कोस्टल थाने की पुलिस के हवाले […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के सिंध में 19 बस यात्री अगवा, 10 को छुड़ाया गया

कराची,  (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोमवार आधीरात से कुछ पहले अज्ञात बंदूकधारियों ने 19 बस यात्रियों का अपहरण कर लिया। सदाबहार ट्रांसपोर्ट कंपनी की यह बस क्वेटा जा रही थी। यह वारदात काशमोर के मुरीद शाख इलाके में हुई। सुरक्षा बलों ने इन यात्रियों में से 10 को छुड़ा लिया है। एक अखबार […]

ब्रेकिंग न्यूज़

आतंक से जुड़े नेटवर्क पर सीआईके ने घाटी भर में चलाया तलाशी अभियान, 12 लोग हिरासत में

श्रीनगर,  (हि.स.)। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को सामाजिक सक्रियता की आड़ में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। घाटी के कई जिलों में समन्वित तलाशी अभियान चलाते हुए 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई श्रीनगर स्थित एनआईए अधिनियम के तहत नामित विशेष न्यायाधीश […]

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 25 नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीजापुर जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार की […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सिडनी आतंकी हमलावराें का हैदराबाद कनेक्शन

हैदराबाद,  (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतंकी हमले का कनेक्शन हैदराबाद से जुड़ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सिडनी गाेलीबारी के आरोपिताें में से एक की पहचान भारतीय पासपोर्ट रखने वाले साजिद अकरम के रूप में की है। अधिकारियों का दावा है कि उसने अपना पासपोर्ट भारत के हैदराबाद शहर से बनवाया था। इस संबंध […]

ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, हिंसा में 89 फीसदी की कमी, 11 जिलों में सिमटा प्रभाव

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्र सरकार ने संसद को बताया है कि देश में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ चलाए जा रहे समन्वित अभियानों और विकास कार्यों के चलते नक्सली हिंसा और प्रभाव वाले क्षेत्रों में ऐतिहासिक गिरावट आई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2010 की तुलना में साल 2025 में नक्सली हिंसा की […]