काठमांडू,(हि.स.)। भारत–नेपाल सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ भारत के पिथौरागढ़ में आरंभ हुआ। यह अभ्यास 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना तथा विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी अभियानों और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता विकसित करना है। नेपाली […]
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन जिलों से भारी मात्रा में हथियार–विस्फोटक बरामद किए
इंफाल, (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में तीन जिलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चुराचांदपुर, कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले में हुई। इस दौरान एक उग्रवादी को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बल सफल रहे। चुराचांदपुर जिले के गेलमोल गांव में तलाशी अभियान […]
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 41 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 1.19 करोड़ का था इनाम
बीजापुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 41 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर एक करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिन 41 माओवादियों का आत्मसमर्पण हुआ है, उनमें साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी हैं, जबकि तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादी शामिल हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. […]
छत्तीसगढ़ में 89 लाख के इनामी 28 नक्सलियाें ने किया आत्म समर्पण
नारायणपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार काे 89 लाख के इनामी 19 महिला सहित कुल 28 नक्सलियाें ने बस्तर आईजी सुंदराज पी. काे कुल 3 हथियार 1 एसएलआर, 1 इंसास एवं 303 रायफल साैंपकर आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियाें में माड़ डिवीजन के डीवीसीएम सदस्य, पीएलजीए की कंपनी नंबर छह के मिलिट्री सदस्य, […]
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की गोलीबारी में खैबर पख्तूनख्वा में 22 विद्रोही मारे गए
इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अशांत प्रांतों में सक्रिय विद्रोहियों के खात्मे के लिए चलाए गए खुफिया अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 22 सदस्यों को मार गिराया। पाकिस्तान के सैन्य बलों की जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि यह गोलीबारी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के […]
भारत में नेपाल बार्डर के जरिये घुसपैठ कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार
बहराइच, (हि.स.)। इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट पर एक बार फिर सुरक्षा में सेंध लगी है। सीमा सुरक्षा बल व पुलिस पार्टी की संयुक्त काम्बिंग ने सोमवार देर रात को एक चीनी नागरिक को अवैध गतिविधियों एवं सीमा पर अति संवदेनशील इलाकों में वीडियोग्राफी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) […]
दिल्ली धमाके में गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल को फरीदाबाद के अल-फलाह विवि लेकर पहुंची एनआईए
पलवल, (हि.स.)। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल हरियाणा के फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किए गए आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकील को मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए)की टीम लेकर फरीदाबाद पहुंची। टीम ने उसे फरीदाबाद, सोहना और फतेहपुर तगा में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब चार घंटे तक जांच और पूछताछ की। इस दौरान उसके ठिकानों […]
इजराइल का बेरूत में हिज्बुल्लाह के गढ़ पर धावा, आतंकी समूह की सैन्य शाखा का प्रमुख हेथम मारा गया, चार और ढेर
बेरूत (लेबनान), (हि.स.)। इजराइल की सेना ने बुधवार को बेरूत के दक्षिणी हारेट हरेक इलाके में आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हवाई हमला कर बड़ी कामयाबी हासिल की। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसके हमले में हिज्बुल्लाह के पांच आतंकवादी मारे गए। इनमें दुर्दांत हेथम अली तबताबाई भी शामिल है। आतंकवादी समूह […]
