कानपुर, (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट के बाद यूपी एटीएस ने बुधवार देर शाम कानुपर के हृदय रोग संस्थान के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मोहम्मद आरिफ को उसके घर से उठाया है। डॉ आरिफ जम्मू कश्मीर के अनंतबाग का रहने वाला है और गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहीन और उसके भाई परवेज के […]
रेगिस्तान और खाड़ी क्षेत्रों में तीनों सेनाओं की ताकत दिखाने के बाद खत्म हुआ संयुक्त अभ्यास ‘त्रिशूल’
नई दिल्ली, (हि.स.)। राजस्थान के रेगिस्तानी और गुजरात के खाड़ी क्षेत्रों में चल रहे तीनों सेनाओं के संयुक्त अभ्यास ‘त्रिशूल’ का गुरुवार को समापन हो गया। लगभग 30 हजार सैन्यकर्मियों, कई लड़ाकू विमानों और 25 नौसैनिक जहाजों व पनडुब्बियों के साथ त्रि-सेवा अभ्यास में संयुक्त परिचालन शक्ति का प्रदर्शन किया गया। बहु-क्षेत्रीय अभियान की समीक्षा […]
तुर्किये के सैन्य विमान हादसे में 20 सैनिकों की मौत
त्बिलिसी/अंकारा, (हि.स.)। तुर्किये के एक सैन्य मालवाहक विमान के जॉर्जिया के पूर्वी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार सभी 20 सैनिकों की मौत हो गई है। सी-130 बी मॉडल का यह विमान मंगलवार काे अजरबैजान से उड़ान भरने के बाद मात्र पांच किलाेमीटर दूर ही जॉर्जिया के सिग्नाही शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया […]
सेना प्रमुख ने समकालीन युद्धक्षेत्रों में प्रौद्योगिकी की उभरती भूमिका पर प्रकाश डाला
नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली डिफेंस डायलॉग में बुधवार को दूसरे दिन सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आधुनिक युद्ध के लिए एआई, रोबोटिक्स और साइबर उपकरणों के उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘सिक्योर आर्मी मोबाइल’ का इस्तेमाल किया गया था। अब हम दूसरे चरण की ओर बढ़ रहे हैं, […]
एनआईए ने पांच राज्यों में अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में की छापेमारी
नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई करते हुए पांच राज्यों में 10 स्थानों पर छापेमारी की। यह मामला अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़ा है, जिनके आतंकी संगठन अल कायदा से संबंध होने के प्रमाण मिले हैं। […]
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हरियाणा के धर्मगुरु को हिरासत में लिया
श्रीनगर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय से संचालित सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक धर्मगुरु को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि मौलवी इश्तियाक जिसे श्रीनगर लाया गया है, फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में एक किराए के मकान में रह रहा था। […]
पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फाेट में 12 लाेग मरे
इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित न्यायिक परिसर के पास मंगलवार काे हुए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा व्यक्ति घायल हो गए। खबराें के मुताबिक यह शक्तिशाली विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे न्यायिक परिसर के पास खड़े एक वाहन में […]
