न्यूयॉर्क, (हि.स.)। पाकिस्तान, चीन, ईरान और रूस ने अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों की मौजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। चारों देशों ने संयुक्त बयान में अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे आतंकी समूहों के नामों का उल्लेख किया है। इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान रूस […]
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को किया ध्वस्त
रायपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। इसफैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किया गया है। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आज शनिवार को जानकारी दी कि 26 सितंबर को जिला बल […]
हूती ने लाल सागर में जहाज पर हमला किया, पाकिस्तान के 24 नागरिक हैं चालक दल में
सना (यमन), (हि.स.)। ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने ईरानी बंदरगाह बंदर अब्बास से यमन पहुंचे तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से लदे एक जहाज पर हमला किया है। इस जहाज में कप्तान और चालक दल के सभी 24 सदस्य फिलहाल संकट में हैं, मगर सुरक्षित हैं। यह सभी पाकिस्तान के नागरिक हैं। राजनयिक सूत्रों ने शुक्रवार […]
नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में : बीएसएफ आईजी
श्रीनगर, (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने शनिवार काे कहा कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार हैं। आईजी अशोक यादव […]
मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार
मणिपुर, (हि.स.)। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में 33वीं असम राइफल्स पर घात लगाकर किये गये हमले की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गत 19 सितंबर को बंदूकधारियों ने इम्फाल से बिष्णुपुर की […]
मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल,(हि.स.)। सुरक्षा बलों के समन्वित अभियानों की कड़ी में मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 25 और 26 सितंबर को विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से उग्रवादियों के जबरन वसूली, खुफिया जानकारी जुटाने और उग्रवादी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम लगी है। मणिपुर पुलिस ने शनिवार […]
रायपुर में पहचान छुपाकर किराये के घर पर रह रहे नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार
रायपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ते (डीव्हीसीएम टीम) को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फर्जी आईडी प्रूफ पर रह रहे थे । पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सल पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम(28 ) और कमला कुरसम (27 […]
