ढाका (बांग्लादेश), (हि.स.)। अंतरिम सरकार ने उत्तरा माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज सैन्य विमान दुर्घटना की जांच के लिए गठित आयोग का कार्यकाल बढ़ा दिया है। मंगलवार रात जारी कैबिनेट विभाग के एक परिपत्र में कहा गया है कि आयोग का कार्यकाल 23 दिन ((24 सितंबर से 16 अक्टूबर) बढ़ा दिया गया है। वायुसेना के एफटी-7 […]
क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस विस्फोट की जिम्मेदारी बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली, पाकिस्तान की सेना के कई जवानों को मारने का किया दावा
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, (हि.स.)। बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट की जिम्मेदारी बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजीएस) ने ली है। बीआरजीएस ने दावा किया है कि इस हमले पाकिस्तान सेना के कई जवान मारे गए और तमाम सैनिक घायल हो गए। संघीय सरकार ने बीआरजी के […]
ट्रम्प और जेलेंस्की की द्विपक्षीय बैठक, रूस पर दबाव बढ़ाने पर हुई चर्चा
न्यूयॉर्क, (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने ट्रम्प के आज के महासभा संबोधन का समर्थन […]
झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए
गुमला, (हि.स.)। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर […]
फ्रांस के कई शहरों में फिलिस्तीनी झंडा नहीं फहराने की सरकारी चेतावनी का उल्लंघन
पेरिस, (हि.स.)। फ्रांस में सोमवार को 80 से अधिक नगरपालिकाओं ने फिलिस्तीनी ध्वज फहराया, जबकि सरकार ने इसे न करने की चेतावनी जारी की थी। यह कदम राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की तैयारी के बीच आया है। इस मान्यता की घोषणा ने इजराइल […]
तेलंगाना के दो नक्सली अबूजमाड़ की मुठभेड़ में ढेर, 40-40 लाख का था इनाम
हैदराबाद, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अबूजमाड़ के जंगलों में एक बार फिर गोलियों की आवाज सुनाई दी। पुलिस के साथ इस मुठभेड़ में 40-40 लाख रुपये के इनामी व तेलुगु प्रदेशवासी दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने दोनों के पास हथियार बरामद किये हैं। नारायणपुर पुलिस ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर आरपीएफ, […]
नाटो हवाई क्षेत्र में रूसी घुसपैठ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हंगामा
न्यूयॉर्क, (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सोमवार को रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का मुद्दा गूंज उठा। ब्रिटेन और पोलैंड के विदेश मंत्रियों ने रूस को कड़ी चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो नाटो बल हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए सीधे जवाब […]
परमाणु हथियार संधि पर पुतिन का ट्रंप को एक वर्ष का विस्तार प्रस्ताव
मॉस्को, (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रस्ताव दिया है कि दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली अंतिम संधि ‘न्यू स्टार्ट’ को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया जाए। यह संधि 05 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाली है। ‘न्यू स्टार्ट’ संधि […]
