
जैसलमेर, (हि.स.)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रामगढ़ कस्बे के दक्षिणी सुनसान इलाके में 14 बम के खोल मिले। रामगढ़ थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खोलों को कब्जे में लिया।रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेषज्ञों की जांच के बाद इन खोलों को गड्ढा खोदकर निस्तारित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। उन्हाेंने बताया कि इस इलाके में सेना द्वारा अभ्यास किया जाता रहता है, उसमें कई बार ऐसी वस्तु छूट जाती है। उन्हाेंने बताया कि ये बम केवल आसमान में रोशनी करने के लिए थे और घातक नहीं थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मौके पर गहरा गड्डा खोदवाया और बम के खोल को वहीं दबाकर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्रों में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहा।
—————
