
बर्लिन में एक इजरायली नागरिक के घर को चिन्हित किये जाने के बाद, फोटो साभार -(सोशल मीडिया)
बर्लिन। कई फ्रंट पर भीषण जंग लड़ रहे इजरायल के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है, जहां इस दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अब दुनिया भर में इजरायली नागरिकों के सामने सुरक्षा का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि, जर्मनी की राजधानी बर्लिन से एक तस्वीर सामने आई है जिसको लेकर यह कहा गया है कि बर्लिन रह रहे कई इजरायली नागरिकों के घरों पर अज्ञात लोगों द्वारा इजरायली झंडे के चिन्ह बनाकर उन्हें चिन्हित किया गया है। जो कि सीधे-सीधे टारगेट किलिंग की साजिश है। बता दे कि एक दिन पहले ही हमास ने ऐलान किया था कि दुनियां भर में रह रहे इजरायली नागरिकों को निशाना बनाया जाए,जहां इसी कड़ी में फ्रांस और चीन की राजधानी बीजिंग में इसी तरह से हमले हुए, हालांकि इन हमलों ये इजरायली नागरिक बच गए………………………..
