ब्रेकिंग न्यूज़

भारत का मोस्ट वांटेड खालिस आतंकी “गुरूवंत” ने सिक्खों को दी बड़ी धमकी, कहा 19 नवंबर को एअर इंडिया के फ्लाइटस में हो सकता है बड़ा खतरा – नित्यानंद दूबे (स्पेशल एडिटर)


खालिस आतंकी गुरूवंत सिंह उर्फ़ पन्नू फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

वाशिंग्टन। खालिस आतंकी व सिख फार जस्टिस का चीफ गुरूवंत सिंह उर्फ़ पन्नू ने विडियो जारी करते हुए भारत को एक बार फिर बड़ी धमकी दी है। जहां इस दौरान गुरूवंत ने अपने इस विडियो में आगे भी कहा कि 19 नवंबर को सिख समुदाय के लोग भारत की एअर इंडिया के किसी भी फ्लाइट में यात्रा न करें नहीं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। उसने आगे भी कहा कि 19 नवंबर को इंदिरा गांधी एअरपोर्ट बंद रहेगा, तथा इंदिरा गांधी के हत्यारों बेअंत सिंह व सतवंत सिंह को उसने शहीद करार दिया, इसके साथ ही उसने पंजाब को एक बार फिर से अलग खालिस्तान के रूप में अपनी इच्छा शक्ति को दोहराते हुए साफ किया कि भारत के तोफ, टैंक नहीं रोक सकते, साथ हीं उसने भारत के अर्थ व्यवस्था के उपर करारा हमला करने की भी धमकी दिया है।

वहीं, गुरूवंत सिंह के इस विडियो को लेकर नई दिल्ली की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दे कि गुरूवंत सिंह बीते दो साल पहले भारत में कृषि आंदोलन के बाद से हीं चर्चा में है, जो कि भारत के मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है, एक रिपोर्ट के अनुसार यह कनाडा में गोपनीय तरीके से रहता है तथा वहां से वह पाकिस्तान के ईशारे पर भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करता रहता है। हालांकि, खालिस मूवमैंट और सिख फार जस्टिस के संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भारतीय ऐजेंसियां कनाडा के संपर्क में लगातार है, लेकिन कनाडा से अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रभावी कार्यवाही किये जाने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *