
सांकेतिक तस्वीर।
इस्लामाबाद। पिछले कुछ महिनो से पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों के अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे जाने की रिपोर्ट नियमित रूप से सामने आती रही थी,लेकिन शनिवार को अलग तरह की चौंकाने वाली खबर सामने आई है,दरअसल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तौयबा के कमांडर और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी “खवाजा शाहिद इलियास मियां” को पाक अधिकृत कश्मीर में नीलम घाटी के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। जिसकी तलाश में पाकिस्तानी खुफिया ऐजेंसी और पाक फौज अभी भी खाक छान रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है………..
