एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

घाटी के कुलगाम में शूट-आऊट से पहले ही फोर्स ने अपनी सूझ-बूझ से दो आतंकियों का कराया सरेंडर, बड़ी उपलब्धि – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

श्रीनगर/कुलगाम। घाटी के कुलगाम में दो आतंकियों ने सामने परिवार वालों को देखने के बाद फोर्स के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल,एक इंटल इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों को यह जानकारी मिली कि यहां दो आतंकी मौजूद है,इसके बाद ही फोर्स ने इलाकें की घेराबंदी शुरू कर दी।

इसके पहले एनकाउंटर शुरू होता कि उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने उन्हें सरेंडर करने को कहा,हालांकि वे नहीं और ना ही माने। इसके बाद आतंकियों के मां-बाप को बुलाया गया। पहले मां और उसके बाद पिता से माइक पर हथियार डालने की अपील करवाई गई।

उन्हें सुरक्षाबलों ने भी कहा कि अगर वे हथियार डाल देते हैं तो उन्हें कुछ नहीं किया जाएगा। कुछ ही देर में दोनों आतंकियों ने सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों हाल ही में आतंकी संगठन के साथ जुड़े थे। सरेंडर के बाद आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

बता दे कि बुधवार सुबह कुलगाम के हादिगाम इलाके में पुलिस को दो आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों आतंकियों को घेर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को दोनों आतंकियों की पहचान बताई। पुलिस को बताया गया कि दोनों आतंकी लोकल ही हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सरेंडर कराने का प्लान बनाया।

एसपी और सीओ ने दोनों आतंकियों में से एक के परिवार को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आतंकी की मां को माइक दिया तो उसने बेटे से हथियार छोड़कर अपनी जान बचाने को कहा। मां की मार्मिक अपील के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी ऐलान किया कि अगर वह हथियार डाल दें तो उनकी जान बख्श दी जाएगी। पुलिस और मां की बात सुनकर दोनों आतंकियों ने सरेंडर कर दिया। इस तरह का सरेंडर अपने आप में फोर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *