एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

चीन के इशारे पर मालदीव ने बदला रंग, कहा भारत वापस बुलाये अपनी फौज, नई दिल्ली ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


माले में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ भारत के केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू,सामने से बायें, फोटो साभार -(किरन रिजिजू के ट्वीटर [X] से)

माले। मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू से शनिवार को भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात किया, जबकि एक दिन पहले यानि शुक्रवार को मुइज़्ज़ू के शपथ ग्रहण समारोह में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। दरअसल,
शनिवार को हुई इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने औपचारिक तौर पर भारत सरकार से मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया है।

बता दे कि मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान में यह बात कही गई कि मालदीव,भारत से उम्मीद करता है कि वह मालदीव के लोकतंत्र का सम्मान करेगा। वहीं मालदीव के इस कार्यवाही को लेकर नई दिल्ली से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच भारतीय मंत्री किरन रिजिजू से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने इमरजेंसी मेडिकल इवैक्यूएशन में इस्तेमाल हुए दो हेलीकॉप्टरों की भूमिका को स्वीकार किया है। इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारत के सहयोग से मालदीव में चल रही कई परियोजनाओं की समीक्षा भी की।

मालूम हो कि मुइज़्ज़ू ने अपने चुनावी अभियान में “इंडिया आउट” (भारत बाहर जाओ) का नारा दिया था। उन्होंने शपथ ली थी कि वो मालदीव में मौजूद भारत के सैन्य कर्मियों को देश से बाहर निकालेंगे। चूंकि,मुइज्जू चीन के भरोसेमंद माने जाते रहे हैं,यही कारण है कि वें चीन के इशारे पर भारत विरोधी बयान देने से कभी रूके नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *