ब्रेकिंग न्यूज़

आपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने वाला खालिस आतंकी भी पाकिस्तान की धरती पर हुआ ढेर, कुछ दिन पहले इस पर जहरीली सुई से हुआ था हमला – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)


खालिस आतंकी लखबीर सिंह रोड़ी, फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों के लगातार मारे जाने की कड़ी में एक और रिपोर्ट सामने आ रही है, जहां इस रिपोर्ट मे बेहद चौंकाने वाला दावा किया गया है कि भारत विरोधी खालिस आतंकी “लखबीर सिंह रोड़ी” हार्ट अटैक में मर गया, इस हार्ट अटैक के पीछे यह दावा किया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही एक अज्ञात व्यक्ति ने लखबीर के कमर में धोखे से एक सुई चुभोकर भाग गया था जहां अब लखबीर की मौत हो गई। चूंकि हाल ही में अज्ञात हमलावरों द्वारा पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों की तेजी मारे जाने की रिपोर्ट सामने लगातार आ रही है। जिसमें पाकिस्तान की तरफ से गैर आधिकारिक रूप से इन घटनाओं के लिए भारतीय ऐजेंसी राॅ को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। हालांकि, भारत की तरफ से इस तरह की घटनाओं को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दे कि यह वही लखबीर है जो वर्ष 1984 में भारतीय सेना के आपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए 23 जून 1985 को भारतीय एअर इंडिया के कनिष्क विमान में बम प्लांड किया था, जो कि यह विमान नई दिल्ली से वैंकूवर जा रहा था, जहां आयरलैंड के पश्चिमी तट के उपर इस विमान में पहले से ही रखे घातक बम के कारण विस्फोट हो गया, जिससे विमान सवार कुल 329 यात्री मारे गए, जिनमें 66 से ज्यादा बच्चे भी थे, जहां जांच के दौरान इस साजिश में कई खालिस आतंकी पकड़े गए जिनपर मुकदमा भी चला, वहीं, कुछ खालिस आतंकी पाकिस्तान में छिपकर सालों से रह रहे थे, चूंकि खालिस मूवमैंट को पाकिस्तान का खुला समर्थन हासिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *