
भारत का मोस्ट वांटेड हाफिज सईद फोटो साभार-(सोशल मीडिया)
लाहौर। भारत का मोस्ट वांटेड और 26/11 मुंबई हमले का मुख्य आरोपी पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तौयबा का सरगना हाफिज सईद इस समय पाकिस्तान के लाहौर में मायो हास्पिटल के ICU में बेहद गंभीर हालत में भर्ती है। रिपोर्ट है कि फूड प्वायजनिंग के चलते उसे खून की कई उलटिया भी हुई है। वहीं इस हास्पिटल को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने हाफिज की सुरक्षा के दृष्टिगत घेरे हुए हैं, इतना ही नहीं इस्लामाबाद व रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी फौजी हेडक्वार्टर्स में भी हलचल बढ़ी हुई है। दरअसल पिछले कई महिनों से पाकिस्तान में भारत विरोधी तमाम आतंकी अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे जा रहे हैं।
