एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

दुश्मन ने शुरू की नयी पैंतरेबाजी, अफगान ऐजेंसियों पर राॅ की मदद करने का मढ़ा आरोप – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अब भारत के खिलाफ नया पैंतरेबाजी शुरू किया है, उसने दावा किया है कि पाकिस्तान में पिछले कई महिनों से जो भी भारत विरोधी आतंकी अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे जा रहे हैं उसमें भारतीय ऐजेंसी राॅ शामिल हैं, जिसकी मदद अफगानिस्तान की इंटल ऐजेंसियां कर रही है। वहीं इस्लामाबाद के इस दावें के सामने आने के बाद अभी तक काबुल अथवा नई दिल्ली से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दे कि पिछले कई महिनों से पाकिस्तान में भारत विरोधी तमाम आतंकियों को कुछ अज्ञात हमलावर लगातार मार रहे हैं, जहां कभी सीधे तो कभी अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान इन घटनाओं के लिए भारतीय ऐजेंसियों को जिम्मेदार ठहराता रहा है,जहां अब इन घटनाओं के लिए अफगानिस्तान को भी सीधे तौर पर उसने टारगेट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *