
सांकेतिक तस्वीर।
श्रीनगर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर इन दिनों कई बार दुश्मन के ड्रोन दिखाई दिये है। दुश्मन की इस हरकत को भारतीय ऐजेंसियां बहुत ही गंभीरता से देख रही है। बता दे कि रविवार को भी एक बार फिर जम्मू कश्मीर के सांबा में एक ड्रोन देखा गया। जहां लोगों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि दुश्मन की हरकतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने भी सर्च ऑपरेशन के लिए एक ड्रोन तैनात कर दिया है। गांव वालों से जानकारी मिलने के बाद तुरंत टीम को उस इलाके में भेज दिया गया और सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया।
दरअसल,पिछले दो सप्ताह के अंदर तीसरी बार भारतीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। इससे पहले 4 जुलाई को राजपुरा इलाके में पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन देखा था।
वहीं,पठानकोट में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि रात के वक्त गश्त के दौरान बीएसएफ के जवानों की नजर ड्रोन पर पड़ गई। इसके बाद जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। करीब 46 राउंड गोली चलाई गई। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गया। घटना के बाद यहां भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
