एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारतीय जल सीमा में गुजरात क्षेत्र में दुश्मन का युध्दपोत “आलमगीर” ने घुसपैठ की घटना को दिया अंजाम, जहां इंडियन नेवी के एअरक्राफ्ट ने इस पाकिस्तानी वाॅरशिप को खदेड़ा – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

मुंबई/गांधी नगर। भारतीय जल सीमा में गुजरात क्षेत्र में दुश्मन का एक युद्धपोत घुसपैठ करने की कोशिश में था जहां भारतीय नौसेना के कोस्ट गार्ड डोरनियर समुद्री निगरानी एअरक्राफ्ट ने फौरन आॅन लोकेशन पर पहुंच कर पाकिस्तान के इस वाॅरशिप को वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। बता दे कि इस समय दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध को लेकर भारी तनातनी चल रही है,ऐसे में देश के दुश्मन चीन-पाकिस्तान की गतिविधियों पर भारत की तीनों सेनाओं के साथ-साथ भारत की खुफिया ऐजेंसियां भी बेहद सतर्कता के साथ पूरी नजर बनाये हुई है।

दरअसल,पाकिस्तान नौसेना का युद्धपोत “आलमगीर” अपनी तरफ से दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा रेखा के पार भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। जहां इस घटना की रिपोर्ट होते ही इंडियन नेवी तुरंत हरकत में आ गई और भारतीय तटरक्षक डोर्नियर विमान को तत्काल दुश्मन के इस हरकत की निगरानी करने के लिए आन लोकेशन भेजा गया।

आन लोकेशन पहुंचने पर इस इंडियन एअरक्राफ्ट ने इस पाकिस्तानी युद्धपोत की भारतीय जल सीमा में मौजूदगी का अपने कमांड को फौरन रिपोर्ट किया और दुश्मन के वॉरशिप पर कमांड के अगले आदेश तक पूरी नजर बनाये रहा,फिर आदेश मिलते ही एअरक्राफ्ट “डोर्नियर” ने पाकिस्तानी युद्धपोत को कड़ी चेतावनी के साथ वापस लौटने के लिए कहा लेकिन दुश्मन ने कोई जवाब नहीं दिया।

जब दुश्मन ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसकी मंशा जानने के लिए भारतीय डोर्नियर में मौजूद क्रू ने रेडियो सेट पर संपर्क करने की कोशिश किया फिर भी कोई जवाब नहीं आया इसके बाद डोर्नियर ने पाकिस्तानी वॉरशिप के ठीक सामने दो या तीन बार उड़ान भरी,जिसके कुछ देर बाद पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर वापस लौट गया। हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *