एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अलर्ट के बीच सक्रिय दिल्ली पुलिस ने बरामद किया गोला बारूद, वहीं कोलकाता में भी दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

कोलकाता/नई दिल्ली। इस साल के आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय ऐजेंसियों के इंटल इनपुट के आधार पूरा देश इस समय अलर्ट पर है। जहां राज्यों की ऐजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा ऐजेंसियां भी पूरी मुस्तैदी पर हैं। इसी दौरान देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गोला-बारूद की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं,कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में संदिग्ध दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल,एक मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली के ईस्टर्न रेंज के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर विक्रमजीस सिंह के हवाले से यह दावा किया गया है कि दिल्ली से बरामद गोले-बारूद के खेप की आपूर्ति यूपी के लखनऊ में की जानी थी। जहां इस मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से एक गन हाउस का मालिक भी शामिल है। हालांकि पुलिस को एक आपराधिक नेटवर्क की संलिप्तता का संदेह है,लेकिन आतंकी एंगल होने से भी इंकार नहीं कर रही है।

वहीं,इस बीच,कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि स्मारक पर तैनात सीआईएसएफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जहां आरोपियों की पहचान बांग्लादेश के राजशाही जिले के निवासी मोहम्मद शिफत और मोहम्मद जिल्लुर रहमान के रूप में हुई है। ये दोनों विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की पहली मंजिल की बालकनी के उत्तरी हिस्से से कैमरों से लैस ड्रोन उड़ाते हुए पाए गए और स्मारक और उसके आसपास की तस्वीरें ले रहे थे।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय ऐजेंसियों की अलर्ट पर देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने राजधानी दिल्ली में गश्त और वाहनों की जांच भी तेज कर दी है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों,रेलवे स्टेशनों,हवाई अड्डों और बाजारों समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक,होटल,पार्किंग स्थल और रेस्टोरेंट की भी जांच की जा रही है। वहीं,किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। दरअसल अभी 3 दिन पहले ही यूपी ATS ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया था और आज भी एक आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। उधर,कश्मीर में भी आतंकियों की मूवमैंट बढ़ी हुई हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा देश भर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *