
तेलअवीव। इजरायल की खतरनाक खुफिया ऐजेंसी “मोसाद” जो कि दुनिया भर में अपने तमाम सीक्रेट मिशन के लिए हमेशा चर्चा मे रहती है,इसे अब दो महिलाएं लीड करेंगी। दरअसल,मोसाद के इतिहास में बड़े पदों पर कभी कोई महिला नहीं रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब इसकी कमान दो महिलाओं के हाथ में सौंपी जा रही है। बता दे कि मोसाद की ओर से बताया गया है कि ऐजेंसी में अब दो महिलाएं ‘अलफ’ और ‘कुफ’ टॉप पोजिशन में काम करेंगी, जिनमें कुफ पहले से ही बतौर ईरान डेस्क की हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं। हालांकि,मोसाद ने नियुक्ति के बाद महिला की तस्वीर ब्लर करके जारी की है ताकि उनकी सुरक्षा को खतरा ना हो।
वहीं,इजरायली PM आफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि अलफ पिछले 20 सालों से ऐजेंसी में अपनी सेवाएं दी रही हैं। और अब उनकी नई पोजिशन आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) के मिलिट्री इंटेलिजेंस के हेड बराबर होगी। मोसाद में अलफ को डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दे कि अलफ अब राष्ट्रीय स्तर पर कई मुद्दों को देखेंगी जिनमें ईरानी परमाणु कार्यक्रम,वैश्विक आतंकवाद शामिल होगा। इसके साथ ही अलफ मोसाद के सभी ऑपरेशन में इंटेलिजेंस की जिम्मदारी लेंगी।
इसी क्रम में ईरान डेस्क की हेड रही “कुफ” की दुश्मन की ओर से होने वाले सभी तरह के खतरों के खिलाफ रणनीति बनाने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही कुफ मोसाद,आईडीएफ व अन्य इजरायली सुरक्षा एजेंसियों के बीच ऑपरेशनल,तकनीकी और खुफिया ब्रांच में समन्वय रखने का काम भी करेंगी।
इसी बीच मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई मोसाद में प्रवेश कर जाता है तो वो पुरुष हो या महिला,सभी को समान रूप से देखा जाता है। मोसाद चीफ ने आगे भी कहा कि मोसाद में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने एजेंट से लेकर कई बड़ी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है।
डेविड बार्निया ने आगे भी कहा कि मोसाद के दरवाजे पुरुष हो या महिलाएं,सभी के लिए खुले हुए हैं। बस मैटर ये करता है कि वे किस रोल में फिट बैठेंगे ? डेविड बार्निया ने आगे यह भी कहा कि मोसाद के लिए ये जरूरी है कि इजरायल की महिलाओं को ऐजेंसी में मिलने वाले बेहिसाब मौकों के बारे में बताया जाए।
गौरतलब है कि इजरायल की खुफिया ऐजेंसी मोसाद पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खूंखार और अलर्ट खुफिया ऐजेंसी कही जाती है। जहां अक्सर मोसाद की महिला ऐजेंट हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में पहली बार मोसाद में दो महिलाओं को इतनी बड़ी पोस्ट पर नियुक्त किया जा रहा है,जिसे लेकर इजरायल में सभी एकमत व अति उत्साह में दिख रहे हैं।
