एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सोमालिया के मोगादिशु शहर के एक होटल पर आतंकियों ने किया बड़ा हमला, 3 दिन पहले अमेरिकी हमले के जवाब में आतंकियों ने इस घटना को दिया अंजाम – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

मोगादिशु। सोमालिया के मोगादिशु शहर में आतंकी संगठन “अल-शबाब” ने एक बड़े आतंकी हमलें को अंजाम दिया है। दरअसल,आतंकियों ने एक होटल को टारगेट करते हुए हमला बोला था जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें होटल मालिक भी शामिल है। वहीं कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने ली है।

बताया जा रहा है कि अल-शबाब आतंकी समूह ने यह हमला अमेरिका के द्वारा बीते 17 अगस्त को किए गए एक एयरस्ट्राइक हमले के जवाब में किया है। जहां इस अमेरिकी हमले में अल-शबाब के 12 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। माना जा रहा है कि अल-शबाब समूह ने इसी हमले का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं यूएस अफ्रीका कमांड (AFRICOM) ने भी पुष्टि की है कि इस हफ्ते सोमालिया में एक अमेरिकी हवाई हमले में अल-शबाब के एक दर्जन से अधिक आतंकवादी मारे गए,जो कई महीनों में इस आतंकवादी समूह के खिलाफ सबसे घातक हमला था।
फिलहाल,सोमालिया के सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत के बाद 15 घंटे बाद ऑपरेशन खत्म हो गया है और होटल को फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *