
सांकेतिक तस्वीर।
यरुशलम। फिलिस्तीन के एक इस्लामिक स्कॉलर का एक भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने है। जिसमें वह तलवार के दम पर पूरी दुनिया में इस्लाम का राज करने और यहूदियों के साथ-साथ गैर मुस्लिमों को भी खत्म करने की बात करता हुआ नजर आ रहा हैं। जहां इसकी पहचान डॉक्टर मोहम्मद अफीफ शाहिद के रूप में हुई है।
दरअसल,शाहिद ने यह बयान फिलिस्तीन के तुल्कर्म शहर के पास एक बिलाल बिन रबाह नाम की मस्जिद में दिया है। यह पहली बार नहीं है,इससे पहले भी इसने कई भड़काऊ बयान दिया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका हैं।
बता दे कि मस्जिद में डॉक्टर शाहिद ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एक मुस्लिम आर्मी बनाने की बात की तथा कुरान की कई आयतें भी पढ़ीं और कहा कि इस्लाम फैलाने के लिए गैर मुसलमानों को मारना बहुत जरूरी है।
इतना ही नहीं इसने यह भी कहा कि दुनिया में मुसलमानों ने पर्शियन और बैजेंटाइन साम्राज्यों पर राज के लिए हमला किया था और इस्लाम भी फैलाया था। इसी कड़ी में उसने आगे यह भी कहा कि फिलिस्तीन को वो ही ही लोग आजादी दिला पाएंगे, जो हथियार उठाएंगे और इजरायल में सभी यहूदियों को मार देंगे। और इसने यह भी साफ किया कि मुसलमानों का एक ऐसा खलीफा जल्द ही उभरेगा जिसका पूरी दुनिया पर राज होगा।
इसी कड़ी में उसने आगे यह भी कहा कि जहां भी बहुदेववादियों (बहुदेववाद में एक नहीं बल्कि कई देवी-देवताओं की पूजा होती है) को जहां देखें, वहां मार दें।
