एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

यूक्रेन की “स्वतंत्रता दिवस” पर ब्रिटिश PM जाॅनसन एक बार फिर अचानक पहुंचे कीव, किये बड़ी मदद का ऐलान, अमेरिका भी कर चुका है मदद की घोषणा – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


सांकेतिक तस्वीर।

कीव/लंदन। भीषण जंग के बीच बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक बार फिर अचानक कीव पहुंचे। जहां इस दौरान उन्होंने रूस के साथ चल रहे जंग में यूक्रेन को लगभग 5.4 करोड़ पाउंड के एक और बड़ी मदद देने का ऐलान किये। बता दे कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर यह जॉनसन की यूक्रेन के राजधानी कीव की अंतिम यात्रा थी। इसके पहले भी जॉनसन इस जंग के दौरान कीव का दौरा कर चुके हैं।

बता दे कि यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन के जारी समर्थन के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए जॉनसन ने ऐलान किया कि यूक्रेन जीत सकता है और जीतेगा। यही नहीं जॉनसन ने आगे भी कहा कि पिछले छह महीनों से, ब्रिटेन यूक्रेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, इस संप्रभु देश का इस बर्बर और अवैध आक्रमणकारी से बचाने के लिए समर्थन कर रहा है। आज का समर्थन पैकेज यूक्रेन के सशस्त्र बलों को क्षमता में एक और बढ़ावा देगा जिससे उन्हें रूसी सेना को पीछे धकेलने और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने में मदद मिलेगी। जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात भी की। इससे पहले अमेरिका ने भी यूक्रेन की सेना को लगभग तीन अरब डॉलर के एक बड़े नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा किया है।

दरअसल,24 अगस्त वर्ष 1991 में सोवियत संघ से यूक्रेन आजाद हुआ था। जहां इस दौरान रुस के साथ जारी भीषण जंग में यूक्रेन की स्वतंत्रता दिवस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले ही अपने एक बयान में कहा था कि रूस के उकसावे की कार्रवाई और बर्बर हमले की आशंका है। कृपया सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। सायरन पर ध्यान दें। आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें। याद रखें- हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे। जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में कहा कि छह महीने पहले, रूस ने युद्ध की घोषणा की। 24 फरवरी को, पूरे यूक्रेन में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी गई। 24 फरवरी को, हमें बताया गया, आपके पास कोई मौका नहीं है। 24 अगस्त को हम कह रहे हैं: यूक्रेन स्वतंत्रता दिवस मुबारक।

गौरतलब है कि इस साल 24 फरवरी से अबतक लगातार रूसी फौज यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़े हुई है,जहां इस दौरान यूक्रेन के कई शहर भारी तबाही के चपेट में होने की वजह से बर्बाद हो चुके हैं। यही नहीं यूक्रेन इस जंग में अब तक भारी नुकसान का सामना किया है। हालांकि रुसी फौज भी यूक्रेन के काउंटर अटैक में भारी तबाही झेल रही है,फिलहाल यह जंग 6 महिनों से उपर हो चली है लेकिन रूसी फौज अभी भी विजय श्री से दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *