एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारतीय सीमा पर घुसपैठ की बढ़ती कोशिशों पर नकेल कसने के लिए हरकत में आई BSF, की कई गिरफ्तारियां – राकेश पांडेय/गौरव बरनवाल


सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल की एक पेट्रोलिंग टीम ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था। बता दे कि BSF ने इस घुसपैठिये की पहचान मोहम्मद शाबाद (45) के रूप में बताया है।

जहां,इस पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने स्थानिय पुलिस को सौंप दिया,हालांकि इसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल,इससे आगे की पूछताछ जारी है। बताते चले कि इससे पहले 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की थी। इस तरह नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घुसपैठिया घायल हो गया था,लेकिेन वह वापस पाकिस्तान भागने सफल रहा।

इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के झांगर और लाम इलाकों में बीते 21 और 22 अगस्त को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसपैठ की लगातार दो कोशिशें की गईं,जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों के शूटआऊट के दौरान दो आतंकवादी मारे गए और आतंकियों के एक कुख्यात मार्गदर्शक (गाइड) को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अखनूर सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। वहीं,जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों के तीन अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार करने में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *