एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नहीं थम रहा पुतिन के करीबियों के मौत का सिलसिला, तेल कंपनी के चेयरमैन की भी हुई मौत, दुश्मन की साजिश की संभावना को नहीं किया जा सकता इंकार – सतीश उपाध्याय/रविशंकर मिश्र


रूसी राष्ट्रपति पुतिन साभार-(सोशल मीडिया)

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन के एक और करीबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की रिपोर्ट सामने आई है। बता दे कि इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी व सहयोगी अलेंक्जेंडर की बेटी की एक सुनियोजित साजिश में बम धमाके के दौरान मौत हो गई थी। जहां बाद में रूसी ऐजेंसियों ने इसे यूक्रेन की साजिश करार दिया था। दरअसल,पुतिन के करीबी के बेहद करीबी लुकोइल तेल कंपनी के चेयरमैन रवील मगनोव की मॉस्को में एक अस्पताल की खिड़की से गिरने से मौत हो गई है। जहां कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया कि 67 वर्षीय मगनोव का गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया है। वहीं रूसी मीडिया के हवाले से भी बताया गया कि उनका मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनकी मौत हो गई। लेकिन रवील मगनोव की मौत ने पुतिन के करीबियों में दहशत फैला दी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन मौतों का रूस-यूक्रेन युद्ध से कोई न कोई संबंध है।

वहीं,रूसी पुलिस की तरफ से यह बताया जा रहा है कि वे घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मौत कैसे हुई ? जहां इसी कड़ी में रूसी न्यूज ऐजेंसी के तास के सूत्रों ने यह कहा कि वह छठी मंजिल की खिड़की से गिर गए थे। लेकिन फिर कुछ देर बाद इसी न्यूज ऐजेंसी ने यह खुलासा किया कि रवील मगनोव ने खुद ही अपनी जान ले ली थी। लेकिन कुछ रूसी जांच अधिकारी इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रहे है। फिलहाल,मौत का कारण जो भी हो लेकिन,हाल के समय में व्लादिमीर पुतिन के करीबियों की एक के बाद मौत ने रूस की चिंता को और भी बढ़ा दिया है।

दरअसल,इसी साल अप्रैल में रूसी गैस इंडस्ट्री नोवाटेक के पूर्व डिप्टी चेयरमैन सर्गेई प्रोटोसेन्या का शव एक स्पेनिश विला में उनकी पत्नी और बेटी के साथ मिला था। रूसी प्राइवेट बैंकिंग कंपनी गज़प्रॉमबैंक के एक पूर्व वाइस प्रेसिडेंट व्लादिस्लाव अवायव का शव भी अप्रैल में मॉस्को के उनके फ्लैट में मिला था। मई में भी रूसी पेट्रोलियम बिजनेस कंपनी लुकोइल के अरबपति मालिक अलेक्जेंडर सुब्बोटिन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। और तो और इसी अगस्त में व्लादिमिर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले राजनीतिक विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी को भी एक बम विस्फोट में मार दिया गया था। ऐसे में इन मौतों में रूस के दुश्मन की साजिश की संभावना को इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *