एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अफगानिस्तान के हेरात में एक मस्जिद में हुआ भीषण बम विस्फोट, इमाम सहित 20 मरें 200 हुए घायल – राकेश पांडेय/गौरव बरनवाल


सांकेतिक तस्वीर।

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात की गुजरगाह मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान भीषण बम विस्फोट में तालिबान समर्थक मस्जिद का इमाम मुजीब रहमान अंसारी के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। साथ ही साथ 20 अन्य लोगों की भी मौत की खबर है। जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। जहां घायलों के इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल में ले जाया गया है।

वहीं,बम विस्फोट के बारे में तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि हेरात में दो धमाके हुए। और इसे आत्मघाती हमला बताया गया है। फिलहाल,इस धमाके को लेकर किसी संगठन ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। उधर,इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिदी ने इमाम अंसारी की मौत पर ट्वीट के जरिये दुख जताया है और कहा है कि हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। धमाके में जिस इमाम की मौत हुई है,उसे सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते थे। आज चूंकि जुमे की नमाज का मौका था इसलिए मस्जिद में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। बता दे कि जबसे अफगानिस्तान में तालिबान शासन कायम हुआ है उसके बाद से ही खूंखार आतंकी संगठन IS (K) इस तरह के आत्मघाती हमलों को अक्सर अंजाम देता रहा है। क्योंकि IS तालिबान का दुश्मन है। फिलहाल,इस ताजे हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं लिया है,लेकिन आशंका IS पर ही है। चूंकि हमले का तरीका IS से मिलता जुलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *