एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस के परमाणु हमले की धमकी का ब्रिटेन ने भी दिया जवाब, हम भी तैयार बैठे हैं काउंटर करने के लिए – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


परमाणु बम का (फाईल फोटो)

मॉस्को/लंदन। रूस-यूक्रेन जंग के बीच कई बार ऐसे अवसर आये जब रूस ने सीधे परमाणु हमले की धमकी दिया करता था,यहां तक कि वह 10 सेकंड में अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिए फिनलैंड को भी खत्म कर देने की धमकी दे चुका है। लेकिन अब रूसी धमकियों को खुलेआम काउंटर करते हुए ब्रिटेन ने भी कहा कि रुस के परमाणु हमले का जवाब दिया जायेगा।

दरअसल,अब ब्रिटेन ने भी रूस के परमाणु हमले की धमकी का जवाब देना शुरू कर दिया है। बता दे कि ब्रिटेन के परमाणु रक्षा प्रमुख ने कहा है कि परमाणु हथियार प्रतिष्ठान (AWE) हर तरह के खतरे को रोकने के लिए तैयार है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एटॉमिक वेपन इस्टैब्लिशमेंट यूके के परमाणु बमों को बनाता है,उन्हें सुरक्षित रखता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें नष्ट भीकरता है। ये हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे चरम खतरा जो परमाणु बम है उसे भी खत्म करने में सक्षम है।

रूस की रक्षा समिति के अपाध्यक्ष अलेक्सी जुरावलेव ने दावा किया कि 10 सेकंड के अंदर फिनलैंड पर सेटन-2 मिसाइल के जरिए आक्रमण किया जा सकता है। माना जा रहा है कि रूस को युद्ध में कामयाबी न मिलने से सेना में हताशा छाई हुई है। वहीं, पश्चिमी देश एकमत हैं, जिस वजह से रूस लगातार उन्हें डराने के लिए परमाणु बमों की धमकी दे रहा है। फिनलैंड को यह धमकी ऐसे समय में दी गई है,जब उसने कहा कि वह नाटों का सदस्य बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *